25 APRTHURSDAY2024 7:05:14 PM
Nari

मलाई से बनें ये 5 पैक, स्किन की हर परेशानी को करेंगे दूर!

  • Updated: 18 Jan, 2017 07:39 PM
मलाई से बनें ये 5 पैक, स्किन की हर परेशानी को करेंगे दूर!

ब्यूटीः सर्दियों में अक्सर त्वचा रूखी होने लगती है। त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए हम कई तरह की क्रीम्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनका असर कुछ ही समय तक रहता है। ड्राय स्किन और रूखे होंठ की समस्या आम है। आप किचन में मौजूद चीजों से भी सर्दी में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पा सकती है। आज हम आपको मलाई से बने कुछ पैक के बारे में बताने जा रहे है जिससे स्किन की सभी समस्याएं दूर होगी। 

1. मलाई और केला
1 केले को अच्छी तरह से मसल लें। अब उसमें 2 चम्मच मलाई डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। ड्राय स्किन के लिए यह बैस्ट पैक है। इससे चेहरे पर निखार आएगा और स्किन सॉफ्ट होगी।

2. मलाई और बेसन
एक बाऊल में 2 चम्मच मलाई और 1 चम्मच बेसन मिलाकर अपने चेहरे पर लगा लें। आप इसे नहाने से पहले भी लगा सकती है। पैक को कुछ देर लगा रहने दें। बाद में पानी से धो लें। 

3. मलाई और शहद
सर्दियों में अक्सर रूखे होठों की समस्या का सामना करना पड़ता है। एेसे में मलाई में शहद मिलाकर होठों पर लगाएं। सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ें। इस पैक का इस्तेमाल आप चेहरे पर भी कर सकती है। 

4. मलाई, हल्दी और बेसन
एक बाउल में जरूरत अनुसार मलाई, हल्दी और बेसन को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद धोले। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा।

5. मलाई और केसर
मलाई में चुटकी भर केसर मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे की रंगत निखरेगी। 

Related News