25 APRTHURSDAY2024 8:11:03 PM
Nari

Men Special: पुरुष भी हटाएं त्वचा पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स

  • Updated: 17 Jan, 2018 11:16 AM
Men Special: पुरुष भी हटाएं त्वचा पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के उपाय : आजकल महिलाएं ही नहीं पुरुष भी अपनी स्किन प्रॉब्लमस को लेकर बहुत चिंतित रहते हैं। जिस तरह औरतों की स्किन पर स्ट्रेच मॉस्क पड़ते हैं उसी तरह पुरुष भी इस स्ट्रेच से परेशान रहते हैं। इसका कारण शरीर में हॉर्मोंस की गड़बड़ी भी हो सकता है। इसके लिए मर्द घरेलू उपाय अपना कर राहत पा सकते हैं। 

1. एप्रिकॉट (Apricot)

PunjabKesari
एप्रिकॉट यानि खुबानी में कैल्शियम,जिंक,आयरन,मैग्निशिम,मिनरल्स आदि बहुत से तत्व पाए जाते हैं। यह पुरुषों की स्किन पर होने वाले स्ट्रेच मॉस्क से छुटकारा दिलाने में बेहद कारगर है। इसके लिए 2-3 खुबानी का पेस्ट बना लें और इसे स्ट्रैच मास्क पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से फर्क दिखाई देने लगेगा। 

2. नारियल का तेल

PunjabKesari
स्किन के लिए नारियल का तेल बहुत लाभकारी है। पुरूषों की त्वचा पर पड़े स्ट्रेच मॉस्क भी इससे आसानी से कम हो जाते हैं। इसके लिए 2 टेबलस्पून नारियल का तेल,1 टीस्पून नींबू का रस मिला कर पेस्ट तैयार करें। इसे स्ट्रेच मॉस्क पर 10 मिनट के लिए लगाएं और बाद में धो लें। 

3. एवोकाडो

PunjabKesari
विटामिन बी 7 से भरपूर एवोकाडो स्किन की हर प्रॉब्लम के लिए बैस्ट है। झुर्रियों और स्ट्रेच मॉस्क से छुटकारा पाने के लिए यह ट्रीटमेंट भी बैस्ट है। इसके लिए 1 एवोकाडो,1 टीस्पून नींबू का रस और 1 टीस्पून शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे स्ट्रेच मास्क पर 15 मिनट के लिए लगाएं और सूख जाने पर पानी से साफ कर लेें। 

4. विटामिन ई और बादाम तेल

PunjabKesari
पुरुषों की स्किन पर पड़े स्ट्रेच मॉस्क से छुटकारा पाने के लिए विटामिन ई और बादाम का तेल बेहतर है। एक टीस्पून बादाम का तेल,½ विटामिन ई तेल को मिलाकर पेस्ट बना लें। 10 मिनट के लिए इसे मास्क पर लगाएं। दिन में दो बार इसका इस्तेमाल करें।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News