24 APRWEDNESDAY2024 2:52:53 AM
Nari

पुरूषों को कम नहीं, बड़ी उम्र की महिलाएं भी होती है पसंद

  • Updated: 13 May, 2018 03:22 PM
पुरूषों को कम नहीं, बड़ी उम्र की महिलाएं भी होती है पसंद

वैज्ञानिक स्तर पर यह सिद्ध हो चुकी एक पुरानी धारणा है कि खुद की उम्र कितनी भी क्यों न हो, जवां महिलाएं ही उन्हें अधिक आकर्षित करती हैं।  


हालांकि, यौन संबंधों के लिए पसंद नापसंद के बारे में पुरूषों पर किया गया एक हालिया अध्ययन इस धारणा में एक महत्वपूर्ण बदलाव करता दिखाई देता है। इस अध्ययन में मिले निष्कर्षों के आधार पर कहा जा सकता है कि लोकप्रिय धारणा के विपरीत पुरूषों की उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं की उम्र को लेकर उनकी पसंद का दायरा भी फैल जाता है। दूसरे शब्दों में कहे तो अधिक उम्र के पुरूष केवल कम उम्र वाली महिलाओं की ओर ही आकर्षित नहीं होते, उम्रदराज महिलाओं में भी उनकी रूची होती है। 

 

इसका अर्थ यह नहीं है कि पुरूषों को अब जवां महिलाओं में रूची नहीं रही है। वास्तव में अध्ययन ये खुलासा करता है कि पुरूषों की उम्र कितनी भी क्यो न हो वे कम उम्र की महिलाओं के प्रति भी आकर्षित रहते हैं। उदाहरण के लिए 40 का पुरूष 50-60 का हो जाए तो भी वह 22 वर्षिय युवती के साथ संबंध बनाने में उसकी रूची बरकरार रहेगी परंतु एेसा भी नहीं है कि उनकी रूची अधिक उम्र की महिलाओं में होती ही नहीं है। 

 

साई आर्जिव नामक एक जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में फिन लैंड के टूर्कू स्थित एबो अकादमी यूनिवर्सिटी के मनोवैज्ञानिक पुष्टी करते हैं कि जहां उम्र बढ़ने के साथ ही पुरूषों को कम तथा बड़ी उम्र की महिलाओं में भी रूची रहती है, वही इस मामले में महिलाओं की पसंद काफी हद तक सीमित है, उन्हें खुद से अधिक अथवा अपनी उम्र के पुरूष ही पसंद आते हैं। 

 

पुरूषों और महिलाओं की पसंद में इस अंतर के कारण समझते हुए वैज्ञानिक कहते हैं कि कम उम्र की महिलओं में पुरूषों की रूची को क्रमिक विकास के सिंद्धात से समझा जा सकता है। चूंकी अपने साथी का चयन हुए अधिक महिलाएं बेहद सतर्क रहती हैं, अधिकतर पुरूषों को महिलाओं साथी नहीं मिलेगी जब तक की वे अपनी पसंद के दायरे का विस्तार न दें। यानी एक उम्र तक की महिलाओं तक सीमिल न रहें।

 

इस अध्ययन के निष्कर्ष 2,655 वयस्कों से जुटाई गई जानकारी के आधार पर निकाले गए हैं। इसमें यह भी पाया गया है कि युवा महिलाओं में पुरूषों की रूचि के बावजूद उनकी यौन गतिविधियां उनकी अपनी उम्र के अनुरूप ही होती है। यानी बेशक अधिक उम्र वाले पुरूष भी 20 साल की युवती रो पसंद करें, जरूरी नहीं है कि यौन संबंधों तथा पसंद-नापसंद के मामले में वे एस-दूसरे से मेल खाते हों।
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News