18 APRTHURSDAY2024 9:38:48 PM
Nari

बच्चे का नाम रखने से पहले जान लें इनका मतलब

  • Updated: 29 Dec, 2017 02:09 PM
बच्चे का नाम रखने से पहले जान लें इनका मतलब

बच्चा अपने साथ घर में बहुत सारी खुशियां लेकर आता है। अपने लाडले या लाडली को मां-बाप प्यार से अलग नाम से बुलाते हैं लेकिन जब नामकरण की बारी आती है तो उसमें बहुत समय लगता है क्योंकि लोग समझते हैं कि बच्चे के नाम का उसके व्यक्तिव पर गहरा असर पड़ता है। मां बाप एेसा नाम रखना चाहते है जो मॉडर्न, यूनिक  होने के साथ ही उसका अर्थ भी हो। आज हम आपको कुछ एेसे ही लड़कों और लड़कियों के नाम बताएंगे जो मॉडर्न और गहरे अर्थ वाला है। आप भी अपने बच्चे का नाम रखने को लेकर चिंतित हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। 


लड़कों के नाम 

1. ईशान- भगवान विष्णु का दूसरा नाम ईशान है।

2. आरव-  का अर्थ शांतिप्रिय है। 

3. सिद्धार्थ- भगवान विष्णु का नाम,शिव और सफेद सरसों को इस नाम से भी जाना जाता है।

4. अर्जुन- को उज्जवल, सफेद भी कहा जाता है।

5. जेडेन- यह अमेरिकन नाम है जो दो शब्दो को मिलाकर बना है जे और डेन।

6. डेनियल- अद्वितीय बुद्धि का मनुष्य, सच्चा, न्यायकर्ता को भी डेनियल कहा जाता है।

7. श्रेयांश- फेम, दाता और लक्की इसका अर्थ है।

8. विवान- भगवान कृष्ण, चंद्रमा को भी विवान नाम से पुकारा जाता है।

9. आदित्य- रूद्र, वरूण, सूर्य, सविता और विष्णु को आदित्य कहा जाता है।

10. आयुष- उम्र और जीवन की अवधि को कहा जाता है।

11.  नक्श- का मतलब चांद और नैन-नक्श यानि फीचर होता है। 


लड़कियों के नाम

1. कियारा- इसका अर्थ हो काले बालों वाली।

2. दीया- दीपक,लाइट और लैप को दीया कहा जाता है।

3. परी- खूबसूरत, सुंदरता  

4. अनन्या-  देवी पार्वती, अतुलनीय, अद्वितीय, आकर्षक इसका अर्थ है।

5. अदिति- द्वितय, असीम, दक्ष प्रजापति की पुत्री और कश्यप ऋषि की पत्नी जिसको सूर्य और तैंतीस देवताओं की माता कहा जाता है। 

6. अहाना- दिन में पैदा होना, उजाला आदि होता है।  

7. वेदांशी- वेदो के मानने वाली और  वेद का हिस्सा होता है।

8. रिहाना-  मीठी तुलसी का नाम भी रिहाना है।

9. ईशिका- तीर को ईशिका कहा जाता है।

10. आराध्या- भगवान की अराधना करना, भगवान गणेश का आर्शीवाद है।
 

Related News