25 APRTHURSDAY2024 5:51:11 PM
Nari

इन 5 कारणों से शादीशुदा महिलाएं देती हैं अपने पति को धोखा

  • Updated: 24 Apr, 2017 02:53 PM
इन 5 कारणों से शादीशुदा महिलाएं देती हैं अपने पति को धोखा

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : शादी को एक बहुत पवित्र रिश्ता माना जाता है लेकिन शादी के बाद कई मर्द बाहर रिश्ता बना लेते हैं और अपनी पत्नी को धोखा देते हैं जिससे बात तलाक तक पहुंच जाती है। आजकल एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करना आम बात हो गई है लेकिन पुरूषों के मुकाबले महिलाएं अपने पति को ज्यादा धोखा देती हैं। असतुंष्टि की वजह से महिलाएं बाहर रिश्ता बना लेती हैं जिसके कारण उनका रिश्ता खराब हो जाता है। आइए जानिए किन कारणों से महिलाएं शादी के बाद भी बाहर रिश्ता बनाना पसंद करती हैं।

1. बातचीत की कमी
कई महिलाओं को ज्यादा बोलना पंसद होता है। ऐसे में वे अपने मन की हर बात अपने पति से शेयर करना चाहती हैं लेकिन कामकाज की वजह से हस्बैंड के पास अपनी पत्नी की बात सुनने का समय नहीं होता जिससे धीरे-धीरे उनके रिश्ते में दरार आने लगती है। ऐसे में महिलाएं बाहर दोस्त ढूंढती हैं जिसे वह अपने मन की हर बात कह सकें।

2. अफेयर 
PunjabKesari

कई बार महिला का शादी से पहले किसी के साथ अफेयर होता है लेकिन उसकी शादी उस लड़के से नहीं हो पाती। ऐसे में लड़की को अपने घरवालों की मर्जी के अनुसार शादी करवानी पड़ती है जिस वजह से वे अपने पति को दिल से नहीं अपनाती और बाहर रिश्ता बना लेती है।

3. विचार न मिलना
कुछ कपल्स के एक-दूसरे के साथ विचार नहीं मिलते जिस वजह से दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं। ऐसे में महिलाएं शांति और सुख पाने के लिए भी बाहर रिश्ता बना लेती हैं।

4. विश्वास की कमी
कई पुरूष अपनी पत्नी पर हर बात पर शक करते हैं और उस पर बिल्कुल विश्वास नहीं रखते जिस वजह से दोनों का रिश्ता खराब हो जाता है। इस वजह से भी महिलाएं किसी दूसरे मर्द के साथ संबध जोड़ लेती हैं।

5. शारीरिक सुख
PunjabKesari

कुछ महिलाओं को अपने पति से शारीरिक संतुष्टि नहीं मिलती जिस वजह से वे संबंध बनाने के लिए बाहर रिश्ता बनाना पसंद करती हैं।


 

Related News