25 APRTHURSDAY2024 9:47:26 AM
Nari

इन 5 कारणों से शादीशुदा लोग करते हैं लव अफेयर

  • Updated: 24 Jun, 2017 03:21 PM
इन 5 कारणों से शादीशुदा लोग करते हैं लव अफेयर

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों का शादी के बाद एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होता है। नवदंपति विवाह के समय पवित्र अग्नि के फेरे लेते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करते हैं लेकिन फिर भी कुछ विवाहित पुरुष एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स में रुचि लेने लगते हैं। आज के समय में कितनी ही शादियां सिर्फ इसी वजह से ही टूट रही हैं। शादी के बाद अफेयर करने के ये कारण हैं।


1. रोक-टोक
पुरुष हर काम अपनी मर्जी से करना पसंद करते हैं। उन्हें किसी का रोकना-टोकना अच्छा नहीं लगता। पत्नी के बार-बार पूछे गए सवाल उन्हें परेशान कर देते हैं लेकिन गर्लफ्रेंड के साथ एेसी कोई परेशानी नहींं होती। एेसे में पुरुष गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। 

2. जिम्मेंदारी 
पुरुष को अपनी गर्लफ्रेंड से हर खुशी मिल जाती है और कोई जिम्मेंदारी भी उठानी नहीं पड़ती लेकिन बीवी को हर बात की खबर देनी पड़ती है। एेसे में पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड की तरफ आकर्षित हो जाते हैं।

3. आजादी
लड़के बाहर घूमना पसंद करते हैं और चाहते हैं कि उनकी पत्नी भी उनका साथ दे लेकिन घर की जिम्मेंदारी होने के कारण वो अपने पती के साथ बाहर घूमने नहीं जा पाती। एेसे में वो गर्लफ्रेंड के साथ घूमना पसंद करते हैं। 

4. अहंकार 
कई बार पुरुष अपने अहंकार को संतुष्ट करने के लिए दूसरी महिलाओं के प्रति आकर्षित हो जाते हैं। वो अपने पार्टनर को दिखाना चाहते हैं कि वे महिलाओं को कितनी आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

5. नजर रखना
कई महिलाओं को अपने पति पर नजर रखने की आदत होती है और वो अपने पार्टनर से जुड़ी हर जानकारी रखना चाहती हैं। एेसी बातें लड़कों को पसंद नहीं आती इसलिए उनका झुकाव आपनी गर्लफ्रेंड की तरफ हो जाता है।

Related News