19 APRFRIDAY2024 1:46:33 PM
Nari

नेल पेंट में Marble Nail Art  का चलाएं जादू

  • Updated: 16 May, 2017 10:43 AM
नेल पेंट में Marble Nail Art  का चलाएं जादू

पंजाब केसरी(ब्यूटी) : लड़कियां तो शुरू से ही लेटेस्ट फैशन को फाॅलो करती है। फिर चाहे वो आउटफिट्स हो या मेकअप। एेसे ही नेल आर्ट भी आज का लेटेस्ट फैशन बना गया है। शादी में दुल्हन हो, दुल्हन की बहनें हों या फिर सहेलियां हों, सभी नेल आर्ट की दीवानी हैं। आज हम आपको मार्बल नेल आर्ट के बारे में बताएंगे। इस नेल आर्ट को आप आसानी से घर में भी कर सकती हैं। 

PunjabKesari

मार्बल नेल आर्ट लेटेस्ट तकनीक है। इस आर्ट में नाखूनों पर कई रंगों के नेल पेंट से मार्बल इफेक्ट दिया जाता है।

PunjabKesari PunjabKesariमार्बल इफेक्ट के लिए नाखून को पानी से भरे कटोरे या कप में डिप करके अलग-अलग नेल कलर्स की ड्रॉप्स पानी में डाली जाती हैं। पानी का तापमान नार्मल होना चाहिए। गर्म पानी में नेल पॉलिश फैल जाएगी और ठंडे पानी में जम कर नीचे बैठ जाएगी, जिससे इफेक्ट अच्छा नहीं आएगा। इस नेल आर्ट से आपके नाखून बहुत ही स्टाइलिश दिखेंगे।
PunjabKesari

Related News