20 APRSATURDAY2024 4:03:14 AM
Nari

Miss World बनने के बाद पिंक कलर का गाउन पहन भारत लौटी मानुषी

  • Updated: 26 Nov, 2017 02:56 PM
Miss World बनने के बाद पिंक कलर का गाउन पहन भारत लौटी मानुषी

भारत की बेटी मानुषी छिल्लर ने हाल ही में विश्व सुंदरी का ताज जीतकर देश वापिस लौट आईं हैं। उनका मिस वर्ल्ड बनने के बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जोरदार स्वागत किया गया। उन्होने हाथ हिलाते हुए सभी का अभिनंदन भी स्वीकार किया। 

PunjabKesari

इस दौरान मानुषी के सिर पर ताज सजा हुआ था और उन्होने लाइट पिंक कलर का गाउन पहन रखा था। मुबंई एयरपोर्ट पर मिस वर्ल्ड मानुषी का स्वागत करने के लिए उनके प्रशंसको के अलावा फेमिना मिस इंडिया की पहली रनर-अप सना दुआ और सेकेंड रनर-अप प्रियंका कुमारी भी मौजूद थीं।

 

हरियाणा के एक मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली मानुषी छठी भारतीय हैं जिन्होने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। वह अब 28 नवंबर को होने हैदराबाद में शुरू होने वाले Global Entrepreneurship Summit का भी हिस्सा होंगी। इस Summit में Advancing Opportunity in the Media Industry सैशन में मानुषी के साथ बॉलीवुड की फैशनिस्ता कही जाने वाली सोनम कपूर के साथ पेनलिस्ट होंगी। 

Related News