20 APRSATURDAY2024 11:26:06 AM
Nari

एेसे करें घर पर ही Manicure

  • Updated: 03 Apr, 2017 05:12 PM
एेसे करें घर पर ही Manicure

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : चेहरे के साथ-साथ होंठों, हाथों-पैरों की खूबसूरती भी काफी मायने रखती है। यदि आपका चेहरा चांद सा है और हाथ बिल्कुल नहीं साफ तो आपकी चेहरे की खूबसूरती की कोई वैल्यू नहीं होगी। अक्सर लड़कियां बहुत से ट्रीटमेंट करवा कर अपनी स्किन से जुड़ी हर प्रॉबल्म का समाधान निकाल लेती है। परन्तु हाथों को ऐसे ही रहने देती है। लेकिन आपको अगर हाथों का मैनीक्योर करवाने के लिए ब्‍यूटीपार्लर जाना संभव नहीं होता तो आप घर पर ही इस तरह से आसानी से मैनीक्‍योर कर सकती हैं। 


1. हाथों को डुबोएं
सबसे पहले अपने हाथों को हल्के गर्म पानी में शैंपू मिलाकर 10 मिनट के लिए भिगोएं। इसके बाद किसी अच्छे से ब्रश से सफाई करें।


2. नेल पेंट रिमूवर
अगर नाखूनों पर नेलपॉलिश लगी हुई है तो उसे रिमूवर से साफ करें। 


3. स्क्रबिंग 
किसी अच्छे से स्क्रब से हाथों और बांहों की स्क्रबिंग  करें। इसके लिए आप गुलाब जल भी इसतेमाल कर सकते हैं। इससे हाथों की सारी डेड स्किन निकल जाती है।


4. क्‍यूटिकल्‍स और नेल शेप
इसके बाद नेलकटर से अपने बढ़े हुए नाखूनों को काट कर आस पास के क्‍यूटिकल्‍स को भी ठीक करें। फिर अपने नेल्ज को मनचाही शेप दें। 


5. क्रीम मसाज
फिर इसके बाद हाथों को एक बार धो लें और फिर किसी अच्छी सी क्रीम से 5 मिनट तक हैंड मसाज दें।


6. आॅलिव आॅयल
अगर आपके नाखून टूटे या उखड़े हुए रहते हैं तो उन्‍हें ऑलिव आइल लगा कर ठीक करें। अपनी उंगलियों को गर्म ऑलिव आइल में कुछ 8-10 मिनट तक के लिए डुबोएं और उसके बाद जितना भी तेल बच जाए उससे अपने हाथों की मालिश करें। एेसा आप रोज रात को सोने से पहले एक हफ्ते तक करें।


7. टैंनिंग पैक 
हाथों पर धूप की वजह से जल्दी टैंनिंग हो जाती है। इसलिए मसाज के बाद अपने हाथों पर और बांहों पर टैंनिंग पैक लगाएं। 


8. माॅइस्चराइजर
पैक उतारने के बाद हाथों पर कोई भी अच्छी सी क्रीम लगाएं। अगर आप चाहे तो नेल्स पर बेस कोट करके कोई पसंदीदा रंग का नेल पेंट भी लगा सकती हैं।

Related News