20 APRSATURDAY2024 9:58:35 AM
Nari

घर में बना यह लिप ग्लॉस, देगा आपको हॉट लुक

  • Updated: 27 Feb, 2017 04:40 PM
घर में बना यह लिप ग्लॉस, देगा आपको हॉट लुक

ब्यूटीः चेहरे की खूबसूरती के साथ होठों की भी खूबसूरती मायने रखती हैं। होठों को आर्कषक बनाने के लिए कई लड़कियां बहुत से लिप बाम या फिर लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इनका असर कुछ समय तक रहता है बाद में ये होठों को ड्राई बना देते हैं, जिसकी वजह से होंठ दिखने बेकार लगने लगते हैं। इसलिए आज हम आपको घर में ही लिप ग्लास बनाना सिखाएंगे, जिसे लगाकर आप अपने होठों को सुंदर और आर्कषक बना सकती हैं।

 

जरूरी सामान

- 3 चम्मच बीज़वैक्स
- 3/4 कप नारियल तेल
- 2 चम्मच बादाम तेल
- आधा चम्मच चुकंदर का रस
- 15 बूंदे एसेंसिअल ऑयल की 

कैसे बनाएं

1. सबसे पहले गैस पर एक छोटा पैन रखें। फिर इसमें बीज़वैक्स और नारियल का तेल मिलाएं। 
2. इसके बाद इसमें बादाम तेल और चुकंदर का रस मिलाएं। इसे तब तक हिलाते रह जब तक की वैक्स अच्छे से पिघल ना जाए।
3. जब वैक्स पिघल जाए तब इसे गैस से हटा लें। फिर इसमें एसेंसिअल ऑयल की बूंदे मिलाएं।
4. आपका लिप ग्लॉस तैयार है। इसे किसी छोटी डिब्बी में डाल दें। 
5. इसे लिपस्टिक ब्रश या उंगुलियों की मदद से होठों पर लगाएं।

Related News