24 APRWEDNESDAY2024 11:37:08 PM
Nari

पुरानी जींस को इस तरह से दें Ripped Look

  • Updated: 03 Aug, 2017 06:53 PM
पुरानी जींस को इस तरह से दें Ripped Look

लड़का हो या लड़की, आजकल रिप्पड जींस का फैशन खूब फॉलो किया जा रहा है। बाजार में तो आपको इस स्टाइल में ढेरों जींस मिल जाएंगी लेकिन आप अपनी पुरानी जींस को घर पर भी बड़ी आसानी से कटी-फट स्टाइल दे सकते हैं। जींस के अलावा आप शॉट्स पर भी रिप्पड स्टाइल बना सकते हैं। 

जरूरी सामान
-चिमटी
-कैंची
-प्यूमिक स्टोन (Pumice Stone)
-मार्कर

PunjabKesari

तरीका
1. सबसे पहले यह तय करें कि आप जींस के किस हिस्से पर रिप्पड बनाना चाहते हैं। उस जगह पर निशान लगा लें। 
2. फिर कैंची के साथ अपनी पसंद के हिसाब से कट लगाएं।
3. इसके बाद चिमटी से जींस के धागे बाहर निकाल लें। 
4. जींस के बाकी के हिस्सों को रंग थोड़ा फेड करना चाहते हैं तो प्यूमिक स्टोन से इसे हल्का सा रगड़ दें। इस तरह से आसानी से आप घर पर ही इसे बना सकते हैं।
 

Related News