19 APRFRIDAY2024 3:16:38 AM
Nari

पुरानी जुराबों के इस्तेमाल से इस तरह से बनाएं नए खिलौने

  • Updated: 30 Aug, 2017 01:03 PM
पुरानी जुराबों के इस्तेमाल से इस तरह से बनाएं नए खिलौने

अक्सर बड़े और बच्चों के इस्तेमाल करने के बाद आप उनकी पुरानी जुराबों को फैंक देते है। इन जुराबों को फैंकने की बजाएं आप इनसे बच्चों के लिए सॉफ्ट टॉयस बवा सकती है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती और बच्चों के लिए नए खिलौने भी बन जाते है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह आप पुरानी जुराबों के इस्तेमाल से बच्चों के लिए नए खिलौने बना सकती है।

PunjabKesari

खिलौने बनाने का सामान
सॉफ्ट टॉय बनाने के लिए आपको अलगलग रंगों की जुराबे, सूई-धागा, बटन, पोलिफिल, कैंची और कॉटन चाहिए होगी।

टॉय बनाने का तरीका

PunjabKesari
1. सबसे पहले तो जुराबों को अच्छी तरह से साफ कर लीजिए। साफ करने के बाद इन्हें बीच में से काट कर आपस में जोड़ दें। इसे कम से कम सांप की लंबाई में जोड़ दें।

2. लंबी जोड़ने के बाद इसमें पोलोफिन भर दें। अब इसके मुंह को आकार देने के लिए बटनों से आंखे बना दें। 

3. अब इस सॉफ्ट टॉय को आप बच्चों को खेलने के लिए दे सकती है। इसे देखकर आपके बच्चे भी खुश हो जाएंगे।

टैडी बियर बनाने का तरीका

PunjabKesari
1. एड़ी वाले हिस्से को ऊपर की तरफ करके इसके उपर कान के निशान बना कर काट लें। अब जुराब के निचे वाले हिस्से में गले का निशान बना कर उसे भी काट लें। इससे कान और गले वाले हिस्से में छेद बन जाएंगे।

2. अब जुराब के एड़ी से थोड़ा सा निचे ट्यूब वाले हिस्से में इसी तरह से पैर बना कर काट लें। अब जो बड़ा वाला हिस्सा बच गया है उसके बीच में एक छोटा सा चीरा लगा दें। इससे टेडी बीयर का पेट और पैर बन जाएंगे।

3. अब टेडी बीयर के सारे हिस्से को सिलाई मशीन से सिलाई लगा लें। सिलाई लगाने के बाद इसे सीधा करके इसमें कॉटन भर दें। सभी हिस्सों में कॉटन भरने के बाद सुई -धीगे की मदद से सिलाई लगा लें।

4. इसकी नाक और आंखे बनाने के लिए इस पर बटन लगा दें। इसके अलावा आप इससे और भी कई तरह के खिलौने बना सकती है। इसे देख कर आपके बच्चे बहुत खुश हो जाएंगें।

PunjabKesari

Related News