25 APRTHURSDAY2024 8:35:31 AM
Nari

बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं Baked Funfetti Donuts

  • Updated: 16 Jun, 2017 01:12 PM
बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं Baked Funfetti Donuts

पंजाब केसरी(जाय़का) - बच्चों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है। एेसे में घर पर ही डोनट्स बना कर बच्चों को खिला सकती हैं। डोनट खाने में तो बेहतरीन होते ही हैं साथ-साथ दिखने में भी बेहद आकर्षक होते हैं। डोनट्स खाना बच्चे बहुत पसंद करते है और यह खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं। आज हम आपको Baked Funfetti Donuts रेसिपी बताएंगे। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।

सामग्री
1 कप फ्रेश आटा
1 टेबल स्पून बेकिंग पाउडर
1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
1/4 चम्मच जायफल 
65 ग्राम चीनी
60 मी.ली दूध
60 ग्राम दही
1 अंडा 
2 टेबलस्पून मक्खन(प्लेन)
1/2 चम्मच वेनिला
1/2 कप इंद्रधनुष छिड़काव

विधि
1.  आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और जायफल  का मिश्रण तैयार करें। 

2. इसे नरम गूंथ लें । 5-7 मिनट तक आटे को मसल-मसल कर चिकना मुलायम कर लें और आधे घंटे के लिए छोड दें। फिर सारे आटे से एक बडी़ गोल लोई बनाएं। बोर्ड पर सूखा आटा डालकर इस लोई को बोर्ड पर रखकर बेल लें।

3. काट कर तैयार किए सारे डोनट्स को एक अलग ट्रे में रख कर उन पर ब्रश से तेल लगा दें। एेसा करने से वो नहीं सूखेंगे। इसे ओवन में 350 डिग्री पर गर्म करें। डोनट्स फूल कर दुगने हो जाने पर इसे बाहर निकाल लें।

4. दूध, दही, मक्खन, वनिला, अंडे और चीनी को मिक्स करें और क्रीम तैयार बना लें। 
 
5. इसे क्रीम में डीप कर लें और ऊपर से  इंद्रधनुष छिड़काव कर दें।

Related News