दूर किसी जगह पर जाने के लिए ज्यादातर लोग रेल गाड़ी का ही इस्तेमाल करते हैं। आप ने दूनियाभर में बहुत सी रेलगाड़ियां देखी होंगी। उन में सफर भी किया होगा। मगर आज हम आपको एक एेसी रेलगाड़ी के बारे में बताएंगे जो भारत की सबसे महंगी और सुविधाओं से भरपूर है। इस ट्रेन में फाइव स्टार जैसी सारी सहुलते हैं। वह रेलगाड़ी है महाराजा एक्सप्रेस।
इस रेलगाड़ी में बड़ी बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं। लोगों के मनोरजन के लिए टेलीविजन भी है। रेलगाड़ी में को चार भागों में विभाजित किया गया है। इसमें 20 डीलक्स केबिन है,18 जूनियर स्वीट, 64 स्वीट और एक प्रेसिडेंशियल स्वीट है। यह रेलगाड़ी भारत के सभी एेतिहासिक राज्यों से होते हुए गुजरती है।
इस रेलगाड़ी में होटल की हर सुविधा है। इसमें 14 सैलून, एक स्पा कोच, दो महाराजा-महारानी रेस्टोरेंट और एक रिसेप्शन कम बार कोच है। साल 2010 में इसे विश्व की सबसे लग्जरी रेलगाड़ियों की सूची में चौथा स्थान दिया गया था।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP