18 APRTHURSDAY2024 10:20:28 PM
Nari

लव मैरिज से पहले लड़कियाें के दिमाग में अाती हैं कई बातें

  • Updated: 07 Dec, 2017 02:30 PM
लव मैरिज से पहले लड़कियाें के दिमाग में अाती हैं कई बातें

प्यार जाति-धर्म, ऊंच नीच, अमीर-गरीब कुछ नहीं देखता है, ये तो बस हो जाता है। लेकिन ऐसे बहुत कम लाेग हाेते हैं, जिनकी उनके प्यार के साथ शादी हाे जाती है। एेसा इसलिए कि किसी के प्यार के सामने सामाजिक, ताे किसी के सामने परिवारिक समस्याएं अा जाती है। लेकिन जाे हर समस्या से लड़कर अपने प्यार काे हासिल कर लेते हैं, उनका प्यार सफल हाे जाता है। लेकिन लड़कियाें के मन में लव मैरिज या अपना घर-परिवार छोड़ने से पहले बहुत सी बातें अाती हैं। आज आपको इन बाताें के बारे में बताएंगे, जो लड़कियां अक्सर सोचती रहती है। 

जानिए लव मैरिज से पहले क्या साेचती हैं लड़कियांः-

- क्या वो अच्छा पति बन पाएगा या नहीं

अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करना हर लड़की का सपना होता है। लेकिन जैसे-जैसे शादी की तारीख करीब आती है वो इस बात को लेकर परेशान हो जाती है कि क्या उसका ब्वॉयफ्रेंड एक अच्छा पति बन पाएगा या नहीं है। शादी से पहले एेसी बातें लड़कियाें के दिमाग में अाती है।

- मुझे खुश रखेगा या नहीं
लड़कियाें काे सबसे ज्यादा टेंशन यह हाेती है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड शादी के बाद भी उसे वैसे ही खुश रखेगा, जैसे वो उसे शादी से पहले रखता है।

- वह कोई अफेयर तो नहीं करेगा
लड़कियां सबकुछ बर्दाश्त कर सकती है, पर ये बात नहीं कि उनका पति किसी और लड़की से संबंध रखे। हालांकि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में काफी हद तक जानती हैं, लेकिन दूसरे पतियों को एेसी हरकतें करते देख उन्हें टेंशन हाे जाती है।

- शादी के बाद उसे फ्रीडम मिलेगी या नहीं
शादी से पहले लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड या दाेस्ताें के साथ अकसर घूमने जाती हैं। लेकिन शादी तय हाेने के बाद उनके दिमाग में अकसर यह बातें अाती है कि क्या उनका पति उन्हें पहले जैसा ही ट्रीट करेगा या उस पर पाबंदियां लगाएगा। 

- एहसान तो नहीं जताएगा
लड़का और लड़की दोनों की सोच अलग होती है। लड़की हमेशा यही सोचती है कि वो जिस लड़के से प्यार करती है उसकी शादी उसी से हो। लेकिन साथ ही उनके दिमाग में ये बात भी अाती है कि कही उनका ब्वॉयफ्रेंड उनके साथ शादी करके उन पर अहसान ताे नहीं जताएगा। 

ये वाे सारी बातें हैं, जाे एक लड़की लव मैरिज से पहले साेचती है और इस कशमकश के बीच अपनी शादी काे परवान चढ़ाती है।  

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News