24 APRWEDNESDAY2024 11:45:01 AM
Nari

पार्टी में इस अंदाज में नजर आए बॉलीवुड स्टार

  • Updated: 18 Mar, 2017 05:11 PM
पार्टी में इस अंदाज में नजर आए बॉलीवुड स्टार

फैशनः पार्टी हो या फिर अवार्ड फंक्शन हर जगह बॉलीवुड स्टार का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिलता है। हाल में ही बद्रीनाथ की दुल्हनिया की पार्टी में कई बॉलीवुड स्टार शामिल हुए। पार्टी में सोनाक्षी से लेकर कृति तक अलग लुक देखने को मिला।

पार्टी में आलिया ने वेलवेट टॉप के साथ पेंट वियर की थी। वहीं, वरुण धवन कूल लुक में दिखाई दिए। गौहर खान भी यूनिक लुक में पार्टी में नजर आईं। उन्होंने ऑफ शोल्डर आउटफिट पहना था। सैयमी खेर ने येलो ऑफ शोल्डर टॉप डेनिम के साथ वियर किया हुआ था। पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा ने ब्लैक आउटफिट के साथ मैचिंग ब्लैक हील्स पहनी हुई थी। वैसे पार्टी में वरुण और आलिया की क्यूट सी केमिस्ट्री दिखाई दीं। 

कृति सेनेन हमेशा की तरह अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन ब्लाउज के साथ मिंट ब्लू पेंट वियर की थी। पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ भी पार्टी का हिस्सा बने। आज हम आपको इस पार्टी की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे है जिसमें सभी स्टार अपने अलग-अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। 
 

Related News