लैक्मे फैशन वीक समर/ रिसॉर्ट 2018 का आयोजन मुंबई में हो चुका है। देश भर के प्रख्यात डिजाइनर भी इस वीक के द्वारा अपनी लेटेस्ट कलैक्शन पेश कर रहे हैं। इस बार लैक्मे फैशन वीक 31 जनवरी से 4 फरवरी चलेगा। मुंबई के जियो गार्डन ब्रांदा-कुर्ला कम्पलैक्स में इस शो के पहले दिन का आगाज लेबल Gen next ने किया। जिसे INIFD द्वारा प्रिजेट किया गया। लेबल Gen next में आयुष्मन मित्रा,पद्म राज केशरी,मोहम्मद मजहर, अनविता शर्मा और असित बरिक,हेलेना बजाज लार्सन डिजाइनर्स ने मिल कर अपनी कलैक्शन पेश की।
शो में मेल और फीमेल मॉडल्स ने रैप वॉक की। उनकी इंडो-वेस्टर्न कलैक्शन में चेक प्रिंट और फ्लोरल प्रिंट देखने को मिला। इसके अलावा उनकी कलैक्शन में हर रंग का इस्तेमाल बखूबी किया गया। मेल और फीमेल मॉडल्स के हाथ में डफल बैग्स भी दिखाई दिए।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP