लैक्मे फैशन वीक 2017 के ग्रेंड फिनाले में भी कई डिजाइनरों ने अपनी कलैक्शन पेश की, जिसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स ने रैंप पर अपने स्टाइल का तड़का लगाया। डिजाइनर अर्पिता मेहता ने भी अपनी खूबसूरत कलैक्शन Midnight Muse पेश की।
अर्पिता मेहता के लिए एक्ट्रैस कृति सैनॉन ने रैंपवॉक किया और शोस्टॉपर रही। कृति ने ब्लू फ्लोरल प्रिंटेट लहंगे के साथ फ्लोरल प्रिंटेट क्रोप चोली वियर कीं जिसमें कृति क्लासी और सेक्सी लुक में नजर आई।
जो पार्टीवेयर के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। इसकी के साथ कृति ने बिडेड पिंक- गोल्ड नेकलेस और प्रिटी ईयरिंग्स वियर किए, जो उन्हें परफैक्ट लुक दे रहे है।
इनके अलावा डिजाइनर अर्पिता मेहता की कलैक्शन में सिल्क, शिफॉन, ताबी सिल्क,जोर्जेट अन्य आदि फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था।
वहीं कलैक्शन में थ्रैड वर्क, 3D उपकरण, सेक्विन वर्क दिखाई दिया। अर्पिता की कलैक्शन में ब्लू कलर ज्यादा नजर आया और उनपर पिंक और गोल्डन कलर का फ्लोरल प्रिंट देखने को मिला।
इसकी के साथ उनकी कलैक्शन में वैस्टर्न और ट्रैडीशनल का फ्यूजन दिखाई दिया।
अगर फुटवियर के बाद करें तो मॉडल्स ने अपनी ड्रैस के साथ मैचिंग हील वियर की हुई थी, जिसपर फ्लोरल एम्ब्रायडरी वर्क हुआ पड़ा था।