25 APRTHURSDAY2024 5:59:59 PM
Nari

लेमन चिकन

  • Updated: 19 Feb, 2017 03:48 PM
लेमन चिकन

ज़ायकाः आज की हमारी यह रैसिपी उन लोगों के लिए है जिन्हें नॉन वेज खाना बहुत पंसद है। आज हम आपको लेमन चिकन बनाना सिखाएंगे। यह खाने में बड़ा ही लजीज लगता है और इसे बनाना भी काफी आसान है। जानिए रैसिपी

 

सामग्री

- 2 पीस बोनलेस चिकन
- 2 चम्मच अदरक का पेस्ट
- 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच हल्दी पाऊडर
- 2 चम्‍मच जीरा पाऊडर
- 1 चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाऊडर
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 1 कप दही
- नमक स्वादनुसार
- तेल आवश्यकतानुसार

विधि

1. सबसे पहले चिकन के पीस को हल्‍दी और नमक मिला कर एक साथ मैरीनेट कर लें।
2. अब एक पैन में तेल गरम करके चिकन के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी आंच पर पकाएं।
3. इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाएं।
4. जब चिकन छोड़ा पक जाए तब उसमें सभी सूखे मसाले डालकर चलाएं।
5. मसाले डालने के बाद जब इसमें से तेल छोड़ने लगे तो उसमें नींबू का रस डालकर उसे अच्‍छी तरह से चलाएं।
6. इसके बाद एक कटोरे में दही फेंट लें। फिर दही को पैन में डाल कर चिकन के साथ मिक्‍स करके चिकन को कुछ देर पकाएं।
7. जब चिकन मुलायम हो जाए तब इसे प्लेट में निकाल लें।
8. आपका लेमन चिकन तैयार है।

Related News