24 APRWEDNESDAY2024 7:45:28 PM
Nari

घर पर बनाएं लेगो ब्राउनी

  • Updated: 25 Feb, 2018 10:05 AM

अगर आज ब्राउनी से बना कुछ खाने का मन है तो लेगो ब्राउनी जरूर ट्राई करके देखें। इसे अलग-अलग आर्गेनिक फूड कलर से सजा कर इसके स्वाद का अंदाजा लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्रीः-
ब्राउनी केक मिश्रण- 860 ग्राम
अंडे- 4
तेल- 130 मि.ली.
पानी- 80 मि.ली.
आर्गेनिक फूड कलर (लाल, हरा, नीला, पीला)- 2 बूंद
कलरफुल जेम्स

विधिः-
1. सबसे पहले बाऊल में 860 ग्राम ब्राउनी केक मिश्रण, 4 अंडे, 130 मि.ली. तेल, 80 मि.ली. पानी डालें और गाढ़ा चिकना घोल तैयार करने के लिए अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब इस घोल को बेकिंग डिश में डालें।
3. फिर इसे ओवन में 350°F/180 °C पर 30 मिनट तक पकाएं और फिर ओवन से निकाल कर 30 से 40 मिनट तक ठंडा होने के लिए रख दें।
4. अब 4 कटोरी में समान मात्रा में व्हीप्ड क्रीम लें और फिर सभी कटोरी में अलग- अलग आर्गेनिक फूड कलर की दो बूंद डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।
5. इसके बाद केक लेकर उसे स्लाइस में काट लें और फिर इसके ऊपर व्हीप्ड क्रीम लगा कर कलरफुल जेम्स के साथ गार्निश करें।
6. लेगो ब्राउनी बन कर तैयार है। अब इसे सर्व करें।

 

Related News