19 APRFRIDAY2024 8:53:32 AM
Nari

टांगों में हो रहा है दर्द तो अपनाएं ये कारगर उपाय

  • Updated: 01 Apr, 2017 12:59 PM
टांगों में हो रहा है दर्द तो अपनाएं ये कारगर उपाय

पंजाब केसरी (सेहत)  :  आजकल शरीर में कहीं न कहीं दर्द होने की हर कोई शिकायत करता है। कई बार टांगों में तो इतना तेज दर्द होता है कि खड़ा भी नहीं हुआ जाता। यह  समस्या किसी को भी हो सकती है और उम्र के साथ-साथ यह बढ़ती जाती है। यह जरूरी नहीं है कि दोनों टांगों में दर्द हो बल्कि ऐसा भी हो सकता कि एक ही टांग में या फिर टांग के किसी एक हिस्से में ही दर्द हो। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना या फिर किसी खेल-कूद के दौरान मोच आ जाना। मांसपेशियों की अकड़न भी इसकी एक खास वजह हो सकती हैं। आज हम आपको इस दर्द को दूर करने के लिए कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं।


1. कोल्ड थेरपी
अगर टांगों में दौड़-भाग करके दर्द हो रही हैं तो ठंडी पट्टी का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद होगा। ऐसा करने से दर्द तो कम होगा बल्कि इसके साथ ही अगर सूजन और झनझनाहट है तो वह भी दूर हो जाएगी। सूती पतले कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़ों को डालकर दर्द वाली जगह पर 10 से 15 मिनट तक मलें। अक्सर इसका उपयोग खेलकूद के कारण होने वाले लगने वाली चोटों में मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए किया जाता है। 


2. मसाज करें
अगर मांसपेशियों की वजह से दर्द हो तो आप दांगों की ऑलिव ऑयल या नारियल तेल से मालिश कर सकते हैं। मसाज से आपको इस दर्द में काफी राहत मिलेगी। दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से फायदा होगा।


3. अदरक 
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है। यह सूजन और दर्द को कम करने का काम करता है। यह ब्लड-सर्कुलेशन को भी बढ़ाता है, जिससे मांस-पेशियों को राहत मिलती है। आप चाहे तो अदरक की चाय का भी सेवन कर सकते हैं।


4.गर्म और ठंडा स्नान 
बारी बारी गर्म और ठंडे पानी से स्नान करने से दर्द में तेजी से आराम मिलता है। इससे प्रभावित स्थान का रक्त संचार बढ़ता है, सूजन और दर्द कम होता है। ठंडा स्नान दर्द वाले स्नान को सुन्न कर देता है तथा गर्म स्नान मांसपेशियों को आराम देता है। इससे शरीर का तनाव भी कम होता है।


5. हल्दी का इस्तेमाल 
टांगों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल बहुत ही लाभकारी होता है। हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है।  इसके लिए आप हल्दी को सरसों के तेल में मिलाकर हल्का गर्म करके दर्द वाली जगह पर लगाएं और ऊपर से गर्म पट्टी बांध लें। 


6. नमक का पानी
नमक में मैग्नीशियम पाया जाता है। यह तत्व नर्वस सिग्नल्स को कंट्रोल करके मांसपेशियों को आराम पहुंचाने का काम करता है। साथ ही यह सूजन को भी कम करने में सहायक होता है। इसके लिए टांगों को आप नमक मिले गुनगुने गर्म पानी में कम से कम 10 मिनट रखें। 

Related News