23 APRTUESDAY2024 9:17:51 AM
Nari

जमकर मजा ले रहे हैं Suyyash और Kishwer, आप भी लें इनसे टिप्स

  • Updated: 01 Mar, 2017 07:02 PM
जमकर मजा ले रहे हैं Suyyash और Kishwer, आप भी लें इनसे टिप्स

रिलैशनशिपः रिश्ते में प्यार होना बहुत जरूरी है। बिना प्यार के कोई भी रिश्ता ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता। कई टी.वी कपल एेसे हैं जिनसे आप लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के तरीके सिख सकते है जैसे कि किश्वर मर्चेंट और सुयश राय। यह कपल अपनी लव लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे है। आप भी इनकी रिलैशनशिप से कई चीजें सिख सकते है। 

1. इस कपल के रिश्ते की शुरूआत दोस्ती से हुई। आप भी अपने रिश्ते को कामयाब बनाने के लिए अपने पार्टनर के सबसे अच्छे दोस्त बनें। अगर आपका अपने पार्टनर के साथ दोस्ती जैसा रिश्ता होगा तो कभी भी आपके बीच गलतफहमियां पैदा नहीं होगी। 

2. हमेशा अपने पार्टनर के साथ एक क्यूट सी केमिस्ट्री बनाए रखें। समय-समय पर उनके लिए सरप्राइज प्लान करें। अपने फ्रेंड्स के सामने कभी भी उन्हें नजरअंदाज न करें। 

3. अगर आप किसी के साथ प्यार करते हैं तो उसके बारे में दुनिया को भी पता होना चाहिए जैसे कि इन लव बर्ड ने किया। इससे आपके पार्टनर को यह नहीं लगता कि आप उन्हें धोखा दे रहे है। अक्सर लड़के अपने रिलेशनशिप के बारे में अपने फ्रेंड्स या फिर फैमिला में नहीं बताते जिससे उनकी गर्लफ्रैंड को लगता है कि वह उन्हें धोखा दे रहे हैं।  

4. हर कदम पर अपने पार्टनर के साथ खड़े रहें। बिजनेस हो या फिर कोई और काम हमेशा उन्हें सपोट करें। इससे रिश्ते में विश्वास बढ़ता है। 

5. अपने पार्टनर को स्पैशल फिल करवाएं। उन्हें अपने प्यार का इजहार करे। अपने पार्टनर को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते है। 
 

Related News