23 APRTUESDAY2024 6:40:07 AM
Nari

लड़कियों के इन इशारों से जानें उनके मन की बात

  • Updated: 29 Aug, 2017 11:27 AM
लड़कियों के इन इशारों से जानें उनके मन की बात

लड़के अक्सर खूबसूरत लड़कियों को पहली नजर में ही दिल दे बैठते हैं। वे उनसे बात करना चाहते हैं लेकिन हिम्मत नहीं कर पाते। ऐसा अक्सर कॉलेज या ऑफिस के दौरान होता है। जब साथ में काम करने वाली लड़की लड़के को पसंद तो होती है लेकिन वह उसे अपने दिल की बात नहीं बता पाता। ऐसे में लड़कियों की आंखों और हाव-भाव से उसके दिल की बात जान सकते हैं। आइए जानिए लड़कियों के किन इशारों से जान सकते हैं कि वह भी आपको पसंद करती है।


1. शारीरिक संकेत
लड़कियां अक्सर बातचीत के दौरान कुछ ऐसे संकेत देती है जिससे यह पता लग सकता है कि वह आपके बारे में क्या सोचती है। लड़कियों के इशारों को समझने के लिए बहुत कोशिश करनी पड़ती है लेकिन थोड़ी-सी मेहनत करके यह पता लगाया जा सकता है कि वह आपको सिर्फ अपना दोस्त समझती है या कुछ और।
2. बार-बार समय घड़ी देखना
लड़की से बात-चीत करते समय अगर वह बार-बार अपनी घड़ी की तरफ देखे तो समझ लें कि उसे आपसे बात करने में कई दिलचस्पी नहीं है। ऐसे में उसे बोर करने की जगह खुद ही पीछे हट जाएं।
3. आंखों में देखकर बात करना
जब आप अपनी पसंद की लड़की से बात कर रहे हों तो वह भी बात करने में झिझक महसूस न करे और आपकी आंखों में आंखें डालकर बात करे तो समझ लें कि वह भी आपको पसंद करती है। 
4. नजरें नीची करना
लड़की जब आपको देखकर नजरें झुका ले तो समझ जाएं कि वह आपकी तरफ आकर्षित हो गई है और ऐसे में उससे प्यार की बातें कर सकते हैं।
5. कमर पर हाथ रखना
बात करते समय अगर कोई लड़की अपने दोनों हाथ कमर पर रख ले तो जान लें कि वह आप पर अपना अधिकार जमा रही है। इसी तरह अगर कोई लड़की आपको देखकर अपना एक हाथ कमर पर रखे तो समझें कि वह आपको अपफ आकर्षित करना चाहती है।


 

Related News