19 APRFRIDAY2024 4:34:03 PM
Nari

Girlfriend के हेयरस्टाइल से जानें उनका स्वभाव

  • Updated: 30 Jun, 2017 02:00 PM
Girlfriend के हेयरस्टाइल से जानें उनका स्वभाव

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप) : लड़का जब किसी लड़की को पहली बार डेट करता है तो उसके बारे में कुछ नहीं जानता। और पहली मुलाकात में उसके स्वभाव और आदतों को नहीं जान पाता। ऐसे में लड़कियों के हेयर स्टाइल से उनके व्यवहार के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानिए हेयर स्टाइल से कैसे लड़कियों का स्वभाव जाना जा सकता है।

1. स्ट्रेट हेयर
स्ट्रेट हेयर का आजकल काफी फैशन है। तकरीबन सभी लड़कियों के स्ट्रेट बाल ही देखे जाते हैं। ऐसी लड़कियां नियमों को अपनाने वाली और आत्म-निर्भर होती हैं। इन्हें ट्रैंड के हिसाब से नहीं बल्कि क्लासी रहना पसंद होता है।

2. घुंघराले बाल
PunjabKesari
इस हेयर स्टाइल वाली लड़कियां स्वभाव से काफी रोमांटिक होती हैं। इसके अलावा ये सुंदर, आकर्षित और हर काम काफी आसानी से कर लेती हैं।

3. लेयर्ड बाल 
जिन लड़कियों का लेयर्ड हेयरस्टाइल होता है उन्हें रिश्ते में वफादारी बहुत पसंद होती है लेकिन ऐसी लड़कियां कपट, मिलावट से भरी होती हैं और दूसरों से ज्यादा मिलना-जुलना पसंद नहीं करती।

4. बॉब हेयर
PunjabKesari
बॉब हेयर कट वाली लड़कियां काफी सुलझी हुई होती हैं और अपने सपने को पूरा करने की हर मुमकिन कोशिश करती हैं। इसके अलावा स्टाइल और फैशन इनकी जिदंगी का अहम हिस्सा होता है।

5. पिक्सी कट
PunjabKesari
इस हेयर स्टाइल वाली लड़कियां काफी मजाकिया और चार्मिंग स्वभाव की होती हैं। इन लड़कियों का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी बढ़िया होता है जिस वजह से सभी इनसे दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं।
 

Related News