24 APRWEDNESDAY2024 5:15:13 PM
Nari

प्रेग्नेंट होने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

  • Updated: 10 Mar, 2017 02:30 PM
प्रेग्नेंट होने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

गर्भावस्था में सावधानियां :  मां बनना हर महिला के लिए खुशकिस्मती की बात होती है। इस दिन का वह बहुत बेसब्री से इंतजार करती हैं। हैल्दी प्रैग्नेंसी के लिए अच्छी डाइट और व्यायाम की बहुत जरूरत होती है। एक अच्छे डॉक्टर से अपने शरीर का चेकअप करनावा चाहिए। इसके अलावा गर्भधारण से लगभग 3 महीने पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है।


 
1. दवाओं पर रोक
महिलाएं अक्सर सिर दर्द या थकावट के बाद दर्दनाशक दवाओं का सेवन करती हैं। कई पेनकिलर्स प्रेग्नेंसी में परेशानी पैदा करती है इसलिए गर्भधारण से कुछ समय पहले ही सभी फालतू दवाईयां खाना बंद कर देना चाहिए। यदि सेहत से जुड़ी कोई जरूरी दवा का सेवन करती हैं तो डॉक्टर से इसके बारे में सलाह कर लेनी चाहिए।

 

2. तनाव 
मानसिक तनाव सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाता है और इससे गर्भधारण करने में भी मुश्किल आती है। गर्भवती होने की योजना करने से पहले ही तनाव को दूर कर देना चाहिए। अपना ध्यान अच्छे कामों में लगाकर, किताबें पढ़ने और योग करके तनाव को कम करने की कोशिश की जा सकती है।

 

3. व्यायाम
 शारीरिक व्यायाम करने से तनाव तो कम होता ही है साथ में शरीर भी फिट रहता है। गर्भधारण के लिए महिला का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। इसके लिए कुछ महीने पहले से ही व्यायाम शुरू कर देना चाहिए।

 

4. बुरी आदतें
कई महिलाएं शराब, सिगरेट और तंबाकू का इस्तेमाल करती है जो स्वास्थय के लिए नुकसानदायक होते हैं। गर्भधारण की योजना करने से काफी समय पहले ही इन बुरी आदतों को छोड़ देना चाहिए। जिससे प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले बच्चे पर कोई बुरा असर न पड़े।

 

5. साफ पर्यावरण
एक साफ वातावरण बच्चे के जन्म के लिए बहुत जरूरी होता है। तेज रसायनोें और कैमिकल की दुर्गंध से प्रेग्नेंसी में मुश्किल आती है। इसलिए चाहिए कि ऐसी जगह से दूरी बना कर रखें।

 

6. पोषण
शरीर के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है। गर्भधारण से पहले अपने आहार में सभी पोषक तत्व शामिल करें। ज्यादा मोटे या पतले शरीर के कारण भी मां बनने में मुश्किल आती है। इसके लिए वजन को नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है।

 


 

Related News