25 APRTHURSDAY2024 7:05:58 AM
Nari

क्या जानते हैं अपने फेवरेट ब्रांड का Full form?

  • Updated: 24 Mar, 2017 06:16 PM
क्या जानते हैं अपने फेवरेट ब्रांड का Full form?

फैशन :  कई लोग ब्रांडेड कपड़े पहनना पसंद करते हैं। एक अच्छे ब्रांड के कपड़े या जूते देखने में तो आकर्षक लगते ही हैं साथ में पहनने में भी बहुत कम्फर्टेबल होते हैं। ब्रांडेड जींस, टॉप, जूते, एक्सेसरीज और हैंड बैग की बात ही अलग है। इसे कैरी करने से व्यक्ति का स्टेटस बदल जाता है। abof, adidas , dkny जैसे कई ब्रांड हैं जिन्हें लोग इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन इनके पूरे नाम के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा। आइए जानिए अपने फेवरेट ब्रांड के फुलफार्म और इनसे जुड़ी बातें

1. ADIDAS
यह एक काफी बड़ा और मशहूर ब्रांड है। ज्यादातर स्पार्ट्स का ही सामान इसी ब्रांड का होता है। इसका पूरा नाम एडॉल्फ डैसलर है। इनके नाम से ही यह कंपनी शुरू हुई। खिलाड़ियों के जूते, कपडे़, बैग और बहुत सारी चीजें इसी ब्रांड की होती हैं।

2. AND
इस ब्रांड के बारे में तो सबने सुना होगा। बड़े-बड़े शॉ रूम में डिजाइनर कपड़ों पर इसी ब्रांड का लेबल लगा होता है। ए.एन.डी. का मतलब अनीता डोगरे है जोकि एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने नाम से ही इस ब्रांड की शुरूआत की।

3. DKNY
इस ब्रांड के हैंड बैग ही मिलते हैं जो बहुत महंगे और स्टाइलिश होते हैं। इस ब्रांड की शुरूआत न्यूयॉर्क से हुई जिसे डोन्ना करण ने शुरू किया। उसी से इसका पूरा नाम DONNA KARAN AND NEW YORK पड़ा।

4. D&G
इस ब्रांड का सारा समान लैदर का ही होता है। लैदर की बैल्ट, वॉलेट और हैंडबैग सभी इसी ब्रांड के मिलते हैं। डी.एंड.जी. का पूरा नाम DOLCE  and GABBANA है। 1980 में डोमिनेको डोल्स और स्टीफैनो गबाना ने एक इटेलियन फैशन हाउस की शुरूआत की और 1982 में दोनों ने अपने आप को एक फैशन लेबल बनाया जिसका नाम D&G रखा।

5. H&M
लड़कों के ज्यादा आउटफिट्स इसी ब्रांड के होते हैं। इसका पूरा नाम HENNS & MAURITZ है। स्वीडन में अर्लिंग परसोन ने हैन्स नाम की एक दुकान शुरू की। इसके बाद इनकी मुलाकात रिटेलर मॉरिट्ज से हुई। इन दोनों नें मिलकर अपने नाम से एक फैशन लेबल शुरू किया जो आज  H&M से मशहूर है।

6. ABOF
ऑनलाइन शॉपिंग में ज्यादातर इसी ब्रांड के कपड़े मिलते हैं। यह लेबल अादित्य बिरला ग्रुप के अंतर्गत चलाया जाता है। इसका पूरा नाम all about fashion है। इस ब्रांड के कपड़े, एक्सेसरीज सभी अॉनलाइन ही मिलते हैं।

Related News