19 APRFRIDAY2024 1:20:01 PM
Nari

मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें इसकी सही दिशा

  • Updated: 01 Jan, 2018 12:05 PM
मनी प्लांट लगाने से पहले जान लें इसकी सही दिशा

घर के आंगन में लगे हुए पौधे बहुत अच्छे लगते हैं। हर कोई अपने घर में मनी प्लांट तो जरूर लगाता है। कहा जाता है यह घर के आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ वास्तु दोष को भी दूर करता है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट होता है कि मनी प्लांट का अर्थ है कि घर में आर्थिक खुशहाली का आना। इसके पौधे का सही तरीके से लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि इसे सही दिशा में लगाया जाए। लोग इसे घर में लगा तो लेते हैं लेकिन सही जानकारी न होने के कारण इसका पूरा फायदा नहीं उठा पाते। आपके घर में भी मनी प्लांट है या फिर इसे घर के आंगन में लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें इसे लगाने के सही दिशा के बारे में, तभी आपको इसका पूरा लाभ मिलेगा।
 


1. कभी इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट

PunjabKesari
आंगन में कभी भी उत्तर दिशा की और मनी प्लांट न लगाएं, इस दिशा को नेगेटिव माना जाता है। वास्तु के हिसाब से इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है। इसे नाकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव की दिशा माना जाता है। 
 

2. घर के बाहर नहीं अंदर लगाएं मनी प्लांट
मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है लेकिन इसे घर के बाहर नहीं बल्कि अंदर लगाएं। बाहर लगाने से इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
 

3. मनी प्लांट लगाने के लिए यह दिशा है बैस्ट
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट लगाएं। इससे सुख-समृद्धि बढ़ेगी और उस बात का खास ख्याल रखें कि यहां पर धूप ज्यादा न पड़े। इससे यह प्लांट सूखने लगेगा। 
 

4. छांट दें मुरझाई पत्तियां

PunjabKesari
समय-समय पर मनी प्लांट की पत्तियां छांटते रहें। इसी बढ़ती बेल को जमीन पर गिरने न दें। इसे साथ ही साथ ऊपर की तरफ बांधते रहें। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News