बासी खाने को लोग सेहत के लिए हानिकारक मानते है। बचे हुए खाने को अक्सर कूड़ेदान या जानवरों के आगे डाल दिया जाता है लेकिन घर में बची बासी रोटी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से ब्लड प्रैशर,एसिडिटी और शुगर जैसी परेशानियां ठीक हो जाती हैं। रोज सुबह बासी रोटी ठंडें दूध में मिला कर इसका सेवन करने से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है और बीपी की समस्यां नहीं होती। आइए जाने दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं।
1. पाचन तंत्र मजबूत
गेहूं से बनी रोटी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर भोजन को पचाने में काफी मदद करता है। जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट की समस्याएं नहीं होती। रोज सुबह दूध के साथ इसका सेवन करने से एसिडिटी की परेशानी भी दूर होती है।
2. ब्लड प्रैशर
बासी रोटी खाने से हाई ब्लड प्रैशर की समस्या से राहत मिलती है। रोजाना सुबह ठंडे दूध के साथ रोटी खाने से रक्त चाप कंट्रोल रहता है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से शरीर का तापमान का भी संतुलन बना रहता है।
3. डायबिटीज
जिन लोगो को डायबीटिज की समस्या होती है उन्हें फीके दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल में रहेगी।
4. एनर्जी
खान-पान में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण कमजोरी आ जाती है। संफूर्ति बनाएं रखना चाहते हैं तो बासी रोटी फैंकने की बजाए इसे नाशते में शामिल करें।
इससे शरीर को ताकत मिलती है और पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है।
5. दुबलेपन से निजात
दुबले-पतले लोगों के लिए बासी रोटी बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है और दुबलापन दूर होता है।