25 APRTHURSDAY2024 7:15:19 PM
Nari

चुलबुली होती है कम हाइट वाली लड़कियां, जानिए इन्हें डेट करने के फायदे

  • Updated: 05 Jan, 2018 11:48 AM
चुलबुली होती है कम हाइट वाली लड़कियां, जानिए इन्हें डेट करने के फायदे

प्यार में होने पर आपको पार्टनर के रंग, हाइट, उम्र और उसके स्टेटस से कोई फर्क नहीं पड़ता। पार्टनर में छोटी-मोटी कमीयां होने पर भी वो आपके लिए दुनिया का सबसे परफेक्ट इंसान होता है। इसके बावजूद भी आजकल ज्यादातर लड़के लड़कियों के रंग और उसकी हाइट देखकर ही उनसे प्यार करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि लंबी लड़कियों को डेट करना सबसे बेहतर होता है लेकिन कद में छोटी लड़कियां भी बहुत प्यारी होती हैं। कद में छोटी लड़कियों को डेट करने के बहुत सारे फायदे होते है जिसे शायद ही लड़के जानते हों। लड़कियों की जिस चीज को आप उनकी खामी समझते है वो आपके रिलेशन को और भी स्पेशल बना देती है। अगर आपको भी कम हाइट वाली लड़की से प्यार हो गया है और आप उसे डेट करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इनके फायदों के बारे में पता होना चाहिए। तो चलिए जानते है छोटी हाइट वाली लड़कियों को डेट करने के फायदों के बारे में।
 

1. गले मिलना
कम हाइट वाली लड़कियां जब आपसे गले मिलती हैं तो उनका सिर आपके दिल तक आएगा और वो आपकी धड़कनों को भी सुन सकती हैं। गले मिलते समय आप उन्हें फोरहेड पर आसानी से किस भी कर सकते हैं।

PunjabKesari

2. हील्स में लगती हैं आकर्षित
छोटी कद वाली लड़कियों पर हाई हील्स बहुस अच्छी लगती है। लंबी हाइट के मुकाबले छोटी हाइट वाली लड़कियां हील्स में ज्यादा आकर्षित दिखती हैं।

3. होती हैं चुलबुली
इस तरह की लड़कियों में बहुत बचपना होता है और वो चुलबुली होती है। ऐसी लड़कियां हर किसी की फीलिंग्स की परवाह करती हैं और हमेशा पार्टनर का ध्यान रखती हैं।

PunjabKesari

4. आपकी टी-शर्ट में गलती हैं प्यारी
लड़कियों को अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड की टी-शर्ट पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आपकी टी-शर्ट कम हाइट की लड़कियों की क्यूटनेस और बढ़ा देती हैं।

5. किस करना
छोटी हाइट की लड़कियां आपको 'किस' करने के लिए अपने पंजों पर खड़ी हो जाती है। ये अपने आप में एक परफेक्ट मोमेंट होता है।

6. बढ़ जाता है रोमांस
छोटी हाइट वाली लड़कियों के साथ आपको रोमांस के छोटे-छोटे बहुत से मौके मिलते है। उनके नाराज होने पर भी आप उन्हें आराम से गोद में उठा कर मना सकते हैं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News