24 APRWEDNESDAY2024 6:10:35 PM
Nari

अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़ी कुछ खास बातें, जरूर जानें

  • Updated: 28 Apr, 2017 06:13 PM
अजमेर शरीफ दरगाह से जुड़ी कुछ खास बातें, जरूर जानें

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : लोग घूमने के लिए अलग-अलग जगह पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे ही एक जगह है अजमेर शरीफ। राजस्थान में बसी इस दरगाह की बहुत मान्यता है। यहां ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की कब्र है जो सन् 1192 में सुल्तान साबुद्दीन के साथ भारत आए और अजमेर में ही बस गए। उनके पास कई चमत्कारी शक्तियां थी जिस वजह से उनके नाम पर आज भी दरगाह में लोग दूर-दूर से आते है। यहां आने वाले लोगों की हर मुराद पूरी होती है। ख्वाजा साहिब की यह दरगाह देखने में भी बहुत सुंदर है। आइए जानिए इसकी खूबसूरती के बारे में जिसको देखे बिना रह नहीं पाएंगे।


निजाम गेट
PunjabKesari

अजमेर शहर ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच बसा है और यह दरगाह इस शहर के मध्य में स्थित है। ख्वाजा पीर की इस दरगाह के प्रवेश में चारों तरफ दरवाजें  हैं जिनमें से सबसे ज्यादा सुंदर और आकर्षक दरवाजा मुख्य बाजार की और है जो निजाम गेट के नाम से मशहूर है। यह दरवाजा साल 1912 में बनना शुरू हुआ और इसे बनने में 3 साल लगे। इसकी ऊंचाई 70 फुट और चौड़ाई 24 फुट है।

दरवाजा नक्कारखाना
यह दरवाजा काफी पुराने तरीके से बना है और इसके ऊपर शाही जमाने का नक्कारखाना है। इस दरवाजे को शाहजहां  ने साल 1047 में बनवाया था। इसी कारण यह नक्करखाना शाहजहानी के नाम से प्रसिद्ध है।

चार यार की मजार
जामा मस्जिद के दक्षिण दीवार के साथ ही एक छोटा-सा दरवाजा है जो पश्चिम की ओर खुलता है। इस दरवाजे के बाहर काफी बड़ा कब्रिस्तान है जहां बड़े-बड़े आलिमों, फाजिलों और सूफियों-फकीरों की मजार(कब्र) है। इस कब्रिस्तान में उन चार बुजुर्गों की भी कब्रें हैं जो हजूर गरीब नवाज के साथ आए थे जिस कारण इसे चार यार भी कहते हैं। यहां हर साल मेला लगता है जहां लोग दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari
अकबरी मस्जिद
अकबरी मस्जिद अकबर के जमाने की यादगार है। शाहजहां सलीमा के जन्म पर बादशाह अकबर के साथ अजमेर आए थे और उन्होंने उस समय इस मस्जिद के निर्माण का आदेश दिया था।
 
सेहन का चिराग
  बुलंद दरवाजे के आगे बढऩे पर सामने एक गुम्बद की तरह सुंदर सी छतरी है। इसमें एक बहुत पुराने प्रकार का पीतल का चिराग रखा है। इसको सेहन का चिराग कहते हैं।

PunjabKesari
बड़ी देग 
 बादशाह अकबर ने यह प्रतिज्ञा की थी कि चितौड़गढ़ से युद्ध जीतने के बाद वे अजमेर दरगाह में एक बड़ी देग दान करेंगे। इस देग में एक बार में सवा सौ मन चावल पक सकते हैं।

Related News