18 APRTHURSDAY2024 10:49:38 PM
Nari

गर्मियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

  • Updated: 08 Jun, 2018 04:05 PM
गर्मियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, हमेशा रहेंगे स्वस्थ

इतनी गर्मी में तेज धूप का बड़ों पर इतना बुरा असर पड़ता है तो सोचों बच्चों का क्या हाल होता होगा। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित न हुए कारण इन दिनों में उन्हें रोगों के घेरने का खतरा ज्यादा होता है। जिस तरह बड़े धूप और लू से बचने के लिए कई तरह की ठंडी तासीर वाली चीजों का सेवन करते हैं उसी तरह छोटे बच्चों के खान-पान की तरफ विशेष ध्यान चाहिए। अगर आप उनकी डाइट का सही ख्याल नहीं रखेंगी तो वह जल्दी ही बीमार पड़ जाएगा। आइए जानिए बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए क्या-क्या चीजें खिलानी चाहिए।

1. खिचड़ी 
गर्मियों में बच्चों को मूंग दाल से बनी खिचड़ी जरूर खिलाएं क्योंकि इसे आसानी से पचाया जा सकता है और इससे पेट को ठंडक पहुंचती है। इसके अलावा बच्चे को मूंग दाल का पानी भी दिया जा सकता है।

2. फलों का जूस
फलों का जूस पिलाने से बच्चे के शरीर को ठंडक मिलती है साथ ही में शरीर हैल्दी रहता है। गर्मी के मौसम में बच्चे को मोसम्मी, नारंगी,अनार का जूस जरूर पिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि जूस डिब्बाबंद न हो। बच्चे को खीरा भी जरूर खिलाएं।

3. छाछ और दही 
गर्मियों के मौसम में दही और छाछ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पेट को ठीक रखने के लिए बच्चे को आप दही-चावल भी दे सकते हैं। दही बच्चे को लू लगने से भी बचाता है। 

4. पानी
बच्चे को समय-समय पर पानी देते रहें, चाहें उसे प्यास लगी हो या न। गर्मी में शरीर में  पानी की कमी होने पर डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। बच्चे को आप नारियल पानी भी दे सकते हैं।

5. नमक अधिक मात्रा में न दें
छोटे बच्चों को नमक की सीमित मात्रा देनी चाहिए। बच्चों को ज्यादा नमकीन पदार्थ न दें। 1 से 6 साल के बच्चे को दिन में 2 ग्राम से ज्यादा नमक न दें।

Related News