24 APRWEDNESDAY2024 4:53:16 PM
Nari

घुुटनों का दर्द कर रहा है परेशान तो ऐसे रखें अपना ख्याल

  • Updated: 30 Oct, 2017 11:07 AM
घुुटनों का दर्द कर रहा है परेशान तो ऐसे रखें अपना ख्याल

लोगों को लाइफस्टाइल अब पहले से कहीं ज्यादा बदल गया है। खान-पान में लापरवाही,कमजोरी और कुछ आदतों को कारण शरीर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आजकल घुटनों का दर्द आम सुनने को मिलता है। हर 10 में से 7 लोग इस दर्द से परेशान है। कई बार तो दर्द इतना बढ़ जाता है कि चलना-फिरना और उठना-बैठना भी मुश्किल लगने लगता है। हड्डियों में दर्द के साथ-साथ सूजन भी बढ़ने लगती है। सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में इस दिक्कत का ज्यादा सामना करना पड़ता है। आप इसके लिए कुछ घरेलू उपाय अपना कर भी राहत पा सकते हैं। 

दूध और लहसुन
घुटनों में दर्द रहता है तो रोजाना 1 गिलास दूध में 3-4 लहसून की कलियां डालकर उबाल लें। इसे पीने से दर्द को राहत मिलती है। 

अखरोट
अखरोट बहुत गुणकारी होता है। शरीर में किसी भी तरह के दर्द से छुटकारा दिलाने में यह मददगार है। हर रोज खाली पेट अखरोट खाने से घुटनों का दर्द गायब हो जाता है। 

कच्चा नारियल
नारियल टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। हर रोज सुबह कच्चा नारियल खाने से दर्द दूर हो जाता है। बुढ़ापे में भी घुटनों का दर्द परेशान नहीं करता। 

एक्सरसाइज भी जरूरी
खान-पान का खास ख्याल रखने के साथ-साथ अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को भी शामिल करें। रोजाना 10-15 मिनट भद्र आसन जरूर करेें। 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News