19 APRFRIDAY2024 12:44:34 AM
Nari

छोटे-छोटे टिप्स से किचन की परेशानियां करें दूर

  • Updated: 06 Oct, 2017 04:01 PM
छोटे-छोटे टिप्स से किचन की परेशानियां करें दूर

आजकल ज्यादातर महिलाएं कामकाजी हैं। सारा दिन ऑफिस और घर की जिम्मेदारियों के बीच रसोई के सामान को साफ करने का उन्हे कम समय ही मिल पाता है। बर्तनों की चिकनाई और जिद्दी दाग-धब्बे रसोई को खूबसूरती को भी खराब करते हैं। बर्तन गंदे होगे तो किचन की सफाई भी इससे फिकी लगने लगेगी। बर्तनों को चमकदार बनाएं रखने के लिए आप भी कुछ स्मार्ट किचन टिप्स अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. स्टील के बर्तन की चमक खराब हो जाए तो प्याज का रस और सिरका बराबर मात्रा में मिलाकर बर्तन पर रगड़ें। इसके बाद डिटर्जेंट से धो लें। बर्तन एकदम चमक जाएंगे। 

2. कड़ाही पर घी के जिद्दी दाग मैल की तरह जम जाते हैं। इनको साफ करने के लिए बर्तन में पानी डालकर इसमें थोड़ा सा सिरका डाल दें। इससे मैल छूट जाएगी। 

3. पीतल के बर्तन जल्दी ही काले पड़ने शुरू हो जाते हैं। इनकी चमक बरकरार रखने के लिए आधा नमक काटकर इस पर डालें और इससे बर्तन को रगड़ कर साफ करें। 

4. जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए इसमें एक प्याज और पानी डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद बर्तन को डिटर्जेंट पाउडर के साथ धो लें। 

5. बर्तनों की चिकनाई दूर करने के लिए कपड़े पर थोड़ा सा सिरका डालकर इससे बर्तन को रगड़ें। इसके बाद साबुन से धो लें आसानी से चिकनाई उतर जाएगी। 

6. प्रैशर कुकर पर लगे दाग बहुत गंदे लगते हैं। इनको साफ करने के लिए कुकर में पानी के साथ थोड़ा सा वॉशिग पाउडर और आधे नींबू का रस डालकर उबालें। इसके बाद इसे रगड़ कर साफ कर लें। प्रैशर कुकर चमक जाएगा। 

Related News