20 APRSATURDAY2024 3:00:38 AM
Nari

शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती है चने की दाल

  • Updated: 27 Jun, 2017 10:24 AM
शरीर को कई बीमारियों से दूर रखती है चने की दाल

पंजाब केसरी (सेहत) : चने की दाल का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। भारत के लोगों के लिए यह सबसे बेहतरीन खानों में से एक है। स्वाद के साथ-साथ चने की दाल कई पोष्टिक गुणों से भरपूर होती है। इसमें प्रोेटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। चने की दाल का सेवन करने से शरीर को कई बीमारियों से दूर रखा जा सकता है। आइए जानिए इसके फायदों के बारे में

1. डायबिटीज
PunjabKesari
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उनके लिए चने की दाल बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद ग्लाइसमिक इंडेक्स शरीर में शुगर की मात्रा को कंट्रोल में रखता है।

2. पेट की समस्या
चने की दाल में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पेट की कई समस्याओं को दूर करता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है और कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है। 

3. वजन कम
PunjabKesari
जो लोग शरीर का वजन कम करने के लिए डाइटिंग करते हैं उनके लिए यह बहुत फायदेमंद है। चने की दाल का सेवन करने से पेट काफी देर तक भरा रहता है जिससे और कुछ खाने का मन नहीं करता। ऐसे में वजन कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा चने की दाल से शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है।

4. खून की कमी
चने की दाल के सेवन से शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन मिलता है जिससे खून की कमी पूरी होती है। जिन लोगों को एनिमिया की समस्या होती है उन्हें अपनी डाइट में चने की दाल जरूर शामिल करनी चाहिए।

5. पीलिया रोग
PunjabKesari
पीलिया रोग होने पर शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है। ऐसे में 100 ग्राम चने की दाल में 2 गिलास पानी डालकर कुछ घंटों के लिए भिगो दें और फिर दाल से पानी अलग कर लें। इस भिगी हुई दाल में 100 ग्राम गुड़ मिलाकर रोगी को 4-5 दिनों तक दें जिससे फायदा होता है।
 

Related News