18 APRTHURSDAY2024 6:03:17 AM
Nari

इन चीजों का करते रहेंगे सेवन तो कभी नहीं होगा लीवर खराब

  • Updated: 13 Apr, 2018 04:12 PM
इन चीजों का करते रहेंगे सेवन तो कभी नहीं होगा लीवर खराब

लिवर खराब होने पर क्या करे : शरीर को स्वस्थ रखने में लीवर का अहम रोल है। यह खाना पचाने और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में काम करता है। लीवर में किसी तरह की प्रॉब्लम होने पर शरीर कमजोर पड़ने लगता है और शरीर को अन्य बीमारियां घेरने लगती है। लीवर में खराबी गलत खान-पान, नमक का ज्यादा मात्रा लेने, सिगरेट और शराब पीने के कारण होती है। इसके खराब होने पर खाना पचाने में मुश्किल होती है और पेट में दर्द रहने लगता है। इसलिए इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। आइए जानिए कैसे रखें लीवर को स्वस्थ



1. लहसुन का करें सेवन
लहसुन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो लीवर को स्वस्थ रखने के लिए काफी कारगार उपाय है। इसके लिए रोजाना एक कली लहसुन का सेवन करें। यह शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।



2. पानी और शहद 
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए पानी और शहद काफी फायदेमंद है। पानी में शहद मिलाकर इसे हल्का गुनगुना गर्म कर लें। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे पूरा दिन शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है।



3. हल्दी और दूध 
हल्दी में ऐसे गुण पाएं जाते हैं जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और लीवर को स्वस्थ रखते हैं। रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में हल्दी मिला कर पीएं।



4. हरी-पत्तेदार सब्जियां 
लीवर को स्वस्थ रखने के लिए हरी-पत्तेदार सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद तत्व शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप सब्जियों का पका कर या फिर इसका जूस बना कर पी सकते हैं।



5. सेब और एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर लीवर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। इसके अलावा इसे खाना खाने से पहले पीने से शरीर की चर्बी कम होती है। इसके लिए एप्पल साइडर विनेगर को पानी या शहद में मिला कर पीएं।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News