25 APRTHURSDAY2024 10:53:20 AM
Nari

हड्डियों को मजबूत रखें ये टॉप फूड(pics)

  • Updated: 25 Oct, 2016 02:38 PM
हड्डियों को मजबूत रखें ये टॉप फूड(pics)

बदलते लाइफस्टाइल के कारण लोगों के खानपान में भी काफी बदलाव आया है, जिस वजह से वह जल्द ही बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जोड़ों का दर्द भी कुछ ऐसा है, जो पहले बढ़ती उम्र के साथ बढ़ता लेकिन आज यह दर्द कम उम्र के लोगों में भी होने लगा है। हड्डी के सर्जन का कहना है कि आज कल कम उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा पहले से ज्यादा बढ़ रहा है। इसलिए चाहिए कि पूरी डाइट और कैल्शियम की भरपूर मात्रा ली जाएं। आज हम आपको अपनी डाइट में शामिल करने वाले कुछ आहार के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत बनी रहेंगी। 

 


1. बादाम

बादाम का सेवन रोजाना करने से जोडों का आउटर मेंबरेन खराब होने से बचा रहता है। बादाम में विटामिन ई और एंटीऑक्‍सीडेंट होता है, जो सूजन और दर्द से बचाता है।

2. पपीता

पपीते में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसलिए पपीते का सेवन जरूर करें क्योंकि विटामिन सी की कमी से हड्ड़ियों का कमजोर होना आम बात है। 

3. सेब

रोजाना सेब खाकर आप जोड़ों के दर्द तथा उसकी क्षतिग्रस्‍त से बच सकते हैं। इससे घुटने लंबे समय तक ठीक रहते है। 

4. ब्रोकली

यह शरीर से फ्री रैडिकल्‍स को बाहर निकालती है, जिसकी वजह से हड्डियां जल्दी कमजोर नहीं होती है। ब्रोकली में काफी सारा कैल्शियम होता है, जो जोड़ों को मजबूत बनाएं रखता है।  

5. काली बींस

यह मैग्‍नीज और अन्‍य तत्‍व से भरा हुआ होती है, जो जोडों के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत जरूरी है। यह शरीर से फ्री रैडिकल्‍स को बाहर निकालता है और जोडों को खराब होने से रोकता है।

6. ग्रीन टी

यह जोड़ों के कार्टिलेज को खराब होने से रोकता है। ग्रीन टी में एंटीऑक्‍सीडेंट होता है, जिससे फ्री रैडिकल्‍स हड्डियों को नुकसान नहीं पहुंचा पाते। 

Related News