25 APRTHURSDAY2024 1:10:53 PM
Nari

करीना-सैफ के बेटे ने शुरू किया बोलना, सीखें ये 3 शब्द

  • Updated: 31 May, 2018 03:11 PM
करीना-सैफ के बेटे ने शुरू किया बोलना, सीखें ये 3 शब्द

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहते है। तैमूर बॉलीवुड के एेसे स्टार किर्ड्स हैं जिनके बारे में लोग जानने को काफी एक्साइटिड रहते है। 

तैमूर अब बड़े हो गए है और उन्होंने कुछ शब्द बोलने भी सीख लिए है। जी हां, सैफ ने बताया है कि तैमूर ने अब्बा कहना सीख लिया है। तैमूर च्वूइंगम को गम कहने लगे है। यही नहीं, उन्होंने बेबी भी कहना सीख लिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार तैमूर को चांद देखना बहुत पसंद है। सैफ रात को तैमूर के साथ चांद देखते है। 
PunjabKesari
हाल में ही तैमूर को प्लेस्कूल के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान वह नैनी की गोद में दिखाई दिए। तैमूर ने चेक टीशर्ट के साथ ग्रे शॉर्ट्स वियर किए थे, जिसमें वह बेहद क्यूट लग रहे थे। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News