19 APRFRIDAY2024 3:20:45 PM
Nari

इस एक्टर की बीवी ने डिजाइन किया करण के twins बच्चों का रूम

  • Updated: 01 Apr, 2017 04:18 PM
इस एक्टर की बीवी ने डिजाइन किया करण के twins बच्चों का रूम

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल) : बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता और कई रियलिटी शो को होस्ट कर चुके करण जौहर को कौन नहीं जानता। हाल ही में उनके घर सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। करण ने अपने बच्चों का नाम यश और रूही रखा। प्ररिमेच्योर होने की वजह से उनके बच्चों को काफी समय तक अस्पताल रखा गया। हाल ही में करण अपने बच्चों को लेकर घर पहुंचे। 

- कमरे की डैकोरेशन
उन्होंने अपने बच्चों के लिए एक बहुत खूबसूरत कमरा तैयार करवाया। करण जौहर ने शाहरूख खान की पत्नी गौरी खान से अपने बच्चों का कमरा डिजाइन करवाया। गौरी खान जोकि एक इंटीरियर डिजाइनर भी हैं उन्होंने काफी बढ़िया ढंग से कमरे को सजाया। कमरे को सजाने के लिए लकड़ी का फर्श और दीवारों पर सफेद पेंट किया जिनके ऊपर रंग-बिरंगे पक्षियों, जानवरों और कार्टून की आकृतियां बनाई गई। बच्चों का झुला भी सफेद रंग का है। उनके खिलौने रखने कि लिए कमरे में एक शोकेस बनाया है जो सफेद रंग का है। उसमें बच्चों की तस्वीरें लगाने के लिए एक फोटो फ्रेम रखा है और दो कुर्सियां रखी गई हैं। 

- बच्चों का स्वागत
बुधवार शाम जैसे ही करण जौहर अपने बच्चों को लेकर घर पहुंचे। उनसे मिलने के लिए सबसे पहले बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन मिलने आए। उन्होंने अपने बच्चों के स्वागत में पार्टी दी जिसमें काफी सारे बॉलीवुड सितारों नें शिरकत की। इन सितारों में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ राय कपूर नजर आए। जिन्होंने करण जौहर को बच्चों के जन्म के लिए बधाई दी।

Related News