18 APRTHURSDAY2024 12:01:34 PM
Nari

क्या आपको आया कंगना का नया लुक पसंद?

  • Updated: 21 Dec, 2016 06:23 PM
क्या आपको आया कंगना का नया लुक पसंद?

फैशन: कंगना बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है। अपने लाजवाब एक्टिंग और अनोखी ड्रैसिंग सेंस की वजह से हर किसी की निगाहें उन पर टिकी रहती हैं। उनका रफ-टफ स्टाइल बालीवुड में काफी फेमस है। हाल ही में वह ब्राऊन स्वैटर के साथ ब्लैक शॉर्ट स्कर्ट पहने नजर आईं। इस बार उन्होंने कुछ हटके ट्राई किया। जी हां, कंगना एक दम ट्रैडीशनल लुक में दिखाई दी। उन्होंने हैंडलुम साड़ी वियर की।

दर्शकों को हैरान करते हुए इस बार कंगना एक बुक लांन्च के मौके पर मणिपुर की पारंपरिक पोशाक में दिखाई दी उन्होंने धारियों वाले ब्लैक एंड महरून मणिपुर स्कर्ट के साथ हरे रंग का क्रू-नैक ग्रीन ब्लाउज (गोल गला) और कॉटन में हल्के क्रीमी रंग दुपट्टा कैरी किया। उनके दुपट्टे लेने के तरीका साड़ी के पल्लू जैसे था जो उनकी स्कर्ट को भी साड़ी की लुक दे रहा था।

इस बार उन्होंने मणिपुर पोशाक को प्रमोेट किया जो इनको क्लॉसी लुक दे रहा था। इसके साथ उन्होने कर्ली ब्लोंज हेयर को लूज छोड़ा और ज्वैलरी में गोल झुमके पहने हुए थे। फुटवियर की बात करें तो काले रंग के फुटवियर साड़ी को कंपलीट लुक दे रहे थे। हल्के मेकअप के साथ कंगना बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही थी। आपको भी इस बॉलीवुड डीवा का यह स्टाइल अच्छा लगा तो इसे जरूर कॉपी करें।

Related News