हाल ही मुंबाई में Lokmat Maharashtra’s Most Stylish Awards 2017 का आयोजन हुआ। जिसको सभी बॉलीवुड स्टार्स ने अटैंड भी किया। रेड कार्पेट पर सभी सितारों ने स्टाइलिश अंदाज से लोगों को इम्प्रैस किया और कई स्टार्स को अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा गया।
आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, काजोल, सुशांत सिंह राजपूत, करण जौहर, मनीष पॉल, चेतन भगत और जैकी श्रॉफ ने इस इवेंट में स्टाइलिश अंदाज से एंट्री की। वहीं काजोल ने काफी कमाल की लग रही थी। इस इवेंट में काजोल को Most Stylish Glamour Icon का अवॉर्ड मिला। अलग इस दौरान उनके ड्रैसिंग स्टाइल की बात करें तो उन्होंने इब्राहीम और ठाकुर द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहने, जिसके साथ उन्होंने गोल्ड जैकेट और वेस्ट पर सकिनी बेल्ट लगाई हुई थी।
मेकअप में उन्होंने ब्राउन लिप शेड, सेंटर पार्टिड करके बालों को ओपन छोड़ा। बिना ज्वैलरी के भी काजोल काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। वहीं बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रैस आलिया भी रेड कार्पेट पर कुछ कम नहीं लग रही थी। आलिया को Most Stylish Next Gen का अवॉर्ड दिया गया। आलिया ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किए क्रीम कलर के ivory फ्लेयर्ड स्लीव्स क्रोप टॉप के साथ न्यूड इम्ब्रायडरी लहंगा टाइप स्कर्ट पहनी, जिसमें वह काफी गर्जियस लग रही थी।
फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP