25 APRTHURSDAY2024 6:15:24 AM
Nari

जरा संभल कर, दिलफेंक होते हैं इन राशियों के लड़के

  • Updated: 31 May, 2017 04:31 PM
जरा संभल कर, दिलफेंक होते हैं इन राशियों के लड़के

पंजाब केसरी(रिश्ते-नाते)- हर इंसान की अलग आदत होती है। कुछ लोग चुप रहना पसंद करते हैं तो कुछ लोग बहुत ज्यादा बोलते हैं। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि इंसान का स्वभाव और आदतें भी अलग -अलग होती हैं। कहा जाता है कि राशियों का असर भी बच्चों के स्वभाव पर पड़ता है। आज हम कुछ ऐसी राशियों के लड़कों की बात कर रहे हैं जो कुछ ज्यादा ही दिलफेंक होते हैं। ऐसे लड़को को एक ही नजर में प्यार हो जाता है। 


1. मिथुन राशि के लोग
इस राश के लोगों से अगर कोई प्यार से बात भी कर ले तो उनको प्यार का अहसास होना शुरू हो जाता है। कई बार तो इनका प्यार एकतरफा भी होता है। जरूरी नहीं कि यह लोग जिसका ओर आकर्षित हो वो भी इनसे प्यार करे। 
 

2. कर्क राशि के लोग
कर्क राशि के लोगों के बारे में कहा जाता है कि यह लोग अपने रिश्ते को लेकर बहुत ईमानदार होते हैं। यह लोग अपने प्यार को कभी भी दुखी नहीं देख सकते। इसके साथ ही अगर कोई भी इनसे प्यार से बात करता है तो यह उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। 
 

3. कन्या राशि
जो लोग कन्या राशि के होते हैं वह बहुत खुले विचारों वाले होते हैं। यह लोग पार्टनर के प्रति बहुत वफादार होते हैं। इनके साफ दिल के कारण लोग इनका फायदा उठा लेते हैं। यह लोग अपने पार्टनर से कुछ नहीं छुपाते और उम्मीद करते हैं कि उनका जीवनसाथी भी सारी बातें शेयर करे। 
 

4. मीन राशि
मीन राशि के लोग अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद करते हैं। यह लोगों बड़ी जल्दी किसी की भी बातों में आ जाते हैं। 


5. कुंभ राशि
इस राशि के लोग अपनी बातों से दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। जो लोग इनको ध्यान से सुनते हैं वह उसी की ओर आकर्षित हो जाते हैं। 
 

Related News