20 APRSATURDAY2024 4:18:23 AM
Nari

सिर्फ 1 आंवला करें कई बीमारियां दूर (Pix)

  • Updated: 03 Nov, 2016 10:58 AM
सिर्फ 1 आंवला करें कई बीमारियां दूर (Pix)

आंवला एक ऐसा फल है, जिसमें भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट ,फाइबर ,प्रोटीन ,विटामिन्स ,मैग्नीशियम, आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप इसको गर्म करके भी खाएं तो भी इसमें मौजूद विटामिन खत्म नहीं होते। आंवला का सेवन करने से की तरह की बीमारियां दूर होती है और यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। आइए जानते है आंवले के सेवन से कौन-कौन से फायदे होते है। 

 


1. आंखों की बीमारियां

आंवला का रस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह आंखों की रोशनी को तेज करता है और मोतियाबिंद,रतोंधी, आंखों में दर्द जैसी परेशानियों को दूर करता है। 

2. पाचन क्रिया में मदद 

आंवले का सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है। इसलिए खाने में रोजाना आंवले की चटनी, मुरब्बा ,अचार ,रस, चूर्ण आदि शामिल करें। 

3. मेटाबोलिक क्रियाशीलता 

आंवला मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढाता हैं। मेटाबोलिज्म क्रियाशीलता से हमारा शरीर स्वस्थ और सुखी होता हैं।  

4. डायबिटीज

आंवला में क्रोमियम तत्व  होता है, जो डायबिटिक के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोजाना आंवला का सेवन करने से खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रहती हैं। साथ ही  आंवला खराब कोलेस्ट्रोल को खत्म कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता हैं। 

5. महावारी में समस्या 

पीरियड्स का देर से आना, ज्यादा रक्तस्त्राव होना, महावारी जल्दी-जल्दी आना और पेट में दर्द ऐसी बहुत सी समस्याओं के लिए आंवला का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। 

6. मजबूत हड्डियां

आंवला के सेवन से हड्डियां मजबूत और उनको ताकत मिलती हैं। आंवला के सेवन से ओस्ट्रोपोरोसिस और आर्थराइटिस, जोडों के दर्द में भी आराम दिलाता हैं। 

7. तनाव दूर 

रोजाना आंवला के सेवन से तनाव में आराम मिलता हैं अच्छी नींद आती हैं। 

Related News