18 APRTHURSDAY2024 7:01:00 AM
Nari

घर पर बनाएं किस्पी और टेस्टी Jini Dosa

  • Updated: 05 Jun, 2018 09:55 AM
घर पर बनाएं किस्पी और टेस्टी Jini Dosa

डोसा देखते ही सभी के मुंह में पानी आने लगता है। बच्चे-बड़े इसे मार्किट जाकर बड़े चाव से खाते हैं। आपने मसाला डोसा तो बहुत बार खाया होगा लेकिन आज हम आपको अलग तरह का  jini dosa रेसिपी बताएंगे, जिसे खाकर घर के सभी सदस्य खुश हो जाएंगे। आइए जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
डोसा बैटर- ½ कप 
मक्खन- 1 टीस्पून
प्याज- 2 टेबलस्पून
गोभी- 2 टेबलस्पून 
शिमला मिर्च-  2 टेबलस्पून 
शेजवान सॉस- ½ टीस्पून
टोमैटो सॉस- 2 टीस्पून
पाव भजी मसाला- ¼ टीस्पून
मक्खन- 1 टीस्पून
नमक- चुटकीभर
मोजरेला चीज- 2 टेबलस्पून
हरा प्याज- 2 टेबलस्पून

विधि
1. सबसे पहले तवा गर्म करके उस पर डोसा बैटर डालें और इसे फैलाएं।
2. इसे 1 मिनट पकने दें और इस पर मक्खन के साथ ग्रीस करें।
3. फिर धीमी आंच करके उस पर प्याज, गोभी, शिमला मिर्च, शेजवान सॉस, टोमैटो सॉस, पाव भजी मसाला, मक्खन और नमक डाल कर अच्छी तरह मिक्स करें और पूरे डोसे पर फैलाएं।
4. अब इस पर पिज्जा कटर के साथ कट लगाएं।
5. इसके बाद मोजरेला चीज कद्दूकस करके फैलाएं। 
6. इसे तब तक पकाएं जब तक डोसा क्रिस्पी न हो जाएं या फिर चीज अच्छी तरह मैल्ट न हो जाएं।
7. अब डोसे को टाइट करके रोल करके प्लेट में रखें।
8. jini dosa बन कर तैयार है। अब इसे चीज और हरे प्याज के साथ गार्निश करके सर् करें।
 

Related News