24 APRWEDNESDAY2024 11:42:52 PM
Nari

Jelly Bean Paint: बच्चे बेफिक्र होकर करें पेटिंग

  • Updated: 05 Apr, 2017 04:24 PM
Jelly Bean Paint: बच्चे बेफिक्र होकर करें पेटिंग

बच्चों को पेटिंग करना बहुत पसंद होता है। रंग-बिरंगे कलर देखकर बच्चे खुद को रोक नहीं पाते और अपना हुनर दिखाने के लिए भी तैयार हो जाते हैं। आजकल बाजार में कई तरह के कैमिक्ल वाले रंग भी खूब बिक रहे हैं जो बच्चों के कोमल हाथों को नुकसान भी पहुंता सकते हैं लेकिन इसके लिए बच्चों के हुनर को रोका भी नहीं जा सकता। इसके लिए आप घर पर भी बच्चों के कलर बना कर दे सकते हैं। जिससे आपको किसी भी तरह की एलर्जी का डर नहीं रहेगा। आइए जाने किस तरह से बनाएं बच्चों के लिए घर पर जैली बीन कलर।

जरूरी सामान
- जैली पाउडर
- पानी
- फूड कलर
- खाली बाउल
- पेंट ब्रश
- पेपर
- जैली बिन्स(इच्छानुसार)


ऐसे बनाएं रंग
1. एक बाउल में जरूरत के हिसाब से जैली पाउडर डाल लें। 
2. इसमें अपनी पसंद से फूड कलर डाल कर मिक्स कर दीजिए। 
3. कलर मिक्स करने के बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते जाएं,ध्यान रखें इसमें गांठ न पड़े। जरूरत के हिसाब से और भी पानी डाल सकते हैं। अपनी मर्जी से कलर को डार्क या लाइट करने के लिए पानी डालें। 
4. आप चाहें तो इसमें जैली बिन्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. इसके बाद बच्चे को पेपर और पेंट ब्रश दें दे। इससे बिना किसी के बच्चें कलरिं कर सकते हैं। 
 

Related News