लोग अपने शौंक के हिसाब से घूमने का प्लेन बनाते हैं। कुछ लोगों को हरियाली, पहाड़ पसंद होते हैं तो कुछ इस बात का ध्यान रखते हैं कि जहां घूमने जा रहे हैं वहा रहने के लिए भी बढ़िया इंतजाम हो। अपनी सहुलत और लग्जरी के हिसाब से वह फाइव स्टार होटल का चुनाव करते हैं। आज हम आपको एक एेसे ही होटल के बारे में बताने जा रहे है जो किसी महल से कम नहीं है।घूमने-फिरने का शौंक तो हर किसी को होता है। हर कोई चाहता है कि जहां वो घूमने जाएं वहां का सफर रोमांचक व अनोखा हो और हर जगह कुछ नया अनुभव हो। घूमने के साथ-साथ लोग वहां पर ठहरने की जगहें का भी ध्यान रखते है लेकिन आज हम आपको भारत के सबसे मंहगे होटल के बारे में बताने जा रहें है। वैसे तो दुनिया में ऐसे मंहगे और आलीशान होटलों की कमी नहीं है, जहां ठहरना कई लोगों का सपना होता है। मगर भारत का यह होटल मंहगा होने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और सर्विस के लिए भी मशहूर है। तो चलिए जानते है भारत के इस सबसे मंहगे औक खूबसूरत होटल के बारे में।
जयपूर का सबसे आलीशान और विशाल राज पेलेस होटल जिसमे कुल 78 कमरे हैं। सबसे खास बात यह है यहां पर जितना भी सामान रखा है वह सोने और चांदी से बना है। कमरे में लगेपलंग चांदी के बने है। आस- पास पड़ी सभी चीजें सोने और चांदी की है। इस होटल में रहने से आपको एेसा लगेगा जैसे आप एक किसी राज्य के राजा हो।
बाथरूम में लगा नल भी सोने से बना हुआ है। इस होटल में सारी सुख सुविधाओं के साथ रहने के लिए आपको 10 लाख रूपये चुकाने पड़ेंगे। एेसा नहीं है कि यहां आम आदी नहीं रह सकता। आप 30 हजार रूप दे कर भी थोड़ी सी सुविधाओं के साथ यहां रह सकते हैं।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP