19 APRFRIDAY2024 5:24:26 PM
Nari

गर्मियों में बॉडी को डिटॉक्स करना भी बहुत जरूरी

  • Updated: 16 Apr, 2017 12:06 PM
गर्मियों में बॉडी को डिटॉक्स करना भी बहुत जरूरी

पंजाबकेसरी (सेहत): बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है क्योंकि गंदगी सिर्फ हमारे आस-पास या शरीर के ऊपरी सतह पर ही नहीं, बल्कि शरीर के अंदर भी जमा होती है। वैसे तो बॉडी को डिटॉक्स करना हर मौसम में जरूरी है लेकिन अगर गर्मियों में किया जाए तो आपको ज्यादा फायदा मिलता है।  

डिटॉक्सिफिकेशन क्या है? 
डिटॉक्सिफिकेशन का अर्थ है शरीर में जमा विषैले पदार्थों को बाहर निकालना। खाद्य पदार्थों में ऐसी बहुत सारी चीजें शामिल होती हैं जो शरीर में विषैले पदार्थों को जमा करती है। पौष्टिक भोजन की कमी, धूम्रपान व शराब का सेवन हमारे शरीर में टॉक्सिन को बढ़ा देता है जो आगे चलकर बहुत सारी बीमारियों को न्योता देती है, जिसमें अनिद्रा, तनाव, मुंहासे, आलस, वजन बढ़ना, डिप्रैशन, पाचन बिगड़ना, पीरियड़्स प्रॉब्लम्स व दिमागी कमजोरी का कारण भी शामिल है। इसलिए डिटॉक्स प्रक्रिया के द्वारा शरीर के अंदरूनी व बाहरी शरीर की सफाई करना बहुत जरूरी हैं। डिटॉक्स में कुछ ऐसे आहारों का सेवन किया जाता हैं जो आपके लीवर व शरीर के अन्य अंगों को शुद्ध करते हुए नई एनर्जी देते हैं। गर्मियों में लहसुन अदरक का सेवन ज्यादा नहीं किया जाता क्योंकि इनकी तासीर काफी गर्म होती है। बल्कि ऐसे पदार्थों का सेवन करें जो गर्मी भी पैदा ना करें और अच्छे से शरीर को डिटॉक्स भी करें। आइए, जानें ऐसे आहारों के बारे में जो शरीर की अंदर से सफाई करते हैं।

PunjabKesari

-नारियल पानी
गर्मियों में ताजा हरा नारियल पानी बेस्ट है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बड़ी मात्रा में टॉक्सिन बाहर निकालने का काम करते हैं।
PunjabKesari
 
-नींबू 
नींबू का इस्तेमाल बहुत ही फायदेमंद है। यह शरीर में एंजाइम की मात्रा को बढ़ाता है और साथ ही टॉक्सिन्स को द्रव्य के रूप में बदलकर शरीर से बाहर निकालता है। सुबह-सुबह सबसे पहले खाली पेट नींबू पानी पीएं तो सबसे बेस्ट है।

-हरा सेब
हमारे शरीर में ब्लड को साफ व डिटॉक्स करने में ग्रीन एप्पल काफी मददगार है। इसका फ्लेवर अन्य जूसों के मुकाबले काफी अच्छा होता है। रोजाना सुबह खाली पेट एप्पल जूस का सेवन करें। 

-पुदीना
गर्मियों में पुदीना वैसे भी बहुत इस्तेमाल किया जाता है। अगर नींबू की कुछ बूंदें डालकर पुदीने का जूस पीया जाए तो बॉडी अच्छी तरह से डिटॉक्स हो जाएगी। स्वाद के लिए आप काली मिर्च व नमक भी डाल सकते हैं। इसकी जगह आप पुदीना चाय भी ले सकते हैं। 

-एवोकैडो 
एवोकैड़ो में एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। हालांकि इस फल के बारे में लोगों को पहले ज्यादा पता नहीं था इसलिए इसे खाने में थोड़ा हिचकिचाते थे लेकिन धीरे धीरे लोगों को इसके गुणों के बारे में पता चलने लगा है। इसका रस निश्चित रूप से शरीर की अशुद्धियों को दूर करते हैं।
PunjabKesari

-चुकंदर
चुकंदर में विटामिन B3, B6, बीटा कैरोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक एवं कैल्शियम की काफी मात्रा होती है जो शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकालने में अच्छी भूमिका निभाते हैं। इसमें फाइबर की भी काफी ज़्यादा मात्रा होती है, जिससे हाज़मा भी ठीक रहता है और गंदगी बाहर निकलती है। 
PunjabKesari

-ग्रीन टी
एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ग्रीन टी शरीर की अशुद्धियों को बाहर निकालती है। इसके सेवन से हल्कापन भी महसूस होता है। यह आपके शरीर की कोशिकाओं को खराब होने से बचाती है,क्योंकि इसमें मौजूद तत्व आपके शरीर के फ्री रेडिकल्स (से लड़ने में काफी कारगर साबित होते हैं। इससे स्किन भी ग्लोइंग हैल्दी रहती है।
PunjabKesari

-भरपूर पानी
पानी भी शरीर से गंदगी निकालने में काफी मदद करते हैं। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पीएं। 
                                                                                                                                                           -वंदना डालिया

Related News