बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकी परिणिति चोपड़ा ने हाल ही में अपने घर की तस्वीरे शेयर की है। परिणीति ने मुंबई में समुंद्र किनारे एक हाई राइस अपार्टमेंट में अपना नया घर लिया है। आइए देखते है परिणीति के घर की सुंदर तस्वीरे।
परिणीति के घर की बालकनी से समुद्र का नजारा बिल्कुल साफ दिखाई देता है। समुद्र से आने वाली हवा परिणीति के घर को आंनदमयी बना देती है। इनका लिविंग रूम में समुद्र की हवा सीधी आती है।
परिणीति ने अपने पूरे घर को अपनी पंसद से डैकोरेट किया है। परिणीति को अपने घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा बालकनी लगता है। इसलिए इन्होने बालकनी से आने वाली हवा का मजा लेने के लिए तख्त लगवा रखा है, जिसे उन्होने बहुत ही अलग तरीके से सजाया है।
इसके अलावा घर में इन्होंने अरामदायक सोफो और अलग-अलग कलर के सोफे भी रखवाए है। इनके घर का डायनिंग एरिया खुला और अलग तरह का बना हुआ है।
परिणीति ने अपने बैडरूम और घर के इंटीरियर को बेहद खास तरीके का करवाया है। आप इनके घर के हर कोने में कुछ नया देख सकते है। परिणीति ने घर के अंदर प्लांट्स भी लगाए है। गार्डन एरिया में हरियाली का मजा लेने के लिए परिणीति ने झूला भी लगवाया है।
फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP