20 APRSATURDAY2024 12:59:29 PM
Nari

ट्रैंड में आया इंडिगो प्रिंट, बॉलीवुड डीवाज ने किया खूब पसंद

  • Updated: 07 Mar, 2017 03:51 PM
ट्रैंड में आया इंडिगो प्रिंट, बॉलीवुड डीवाज ने किया खूब पसंद

फैशन: कहते है कि लाइफ में परिवर्तन बहुत जरूरी है। ऐसे ही फैशन ट्रैंड भी आए दिन बदलता रहता है, कभी प्रिटेंड, सिंपल तो कभी बनारसी सिल्क। मार्किट में आए दिन नए-नए कपड़ों के नाम सुनाई देते और देखने को मिल जाते है लेकिन इस बार मार्किट में इंडिगो प्रिंट्स काफी सुनने को मिल रहा है। वेस्टर्न या एथनिक, हर तरह के कपड़े में इंडिगो प्रिंट की मांग हो रही है। इंडिगो प्रिंट को दाबू प्रिंट भी कहा जाता है। यह साधारण चीजों से बना हैंडीक्रॉफ्ट प्रिंट है, जो 2017 में काफी पसंद किया जा रहा है।  

 

इंडिगो प्रिंट अब बॉलीवुड डीवा की भी पहली पसंद बना हुआ है। अगर आप बॉलीवुड के एक्ट्रैस पर अपनी नजर घूमाएं तो आपको ज्यादातर स्टार इंडिगो प्रिंट्स की ड्रैस में दिख जाएगे। बॉलीवुड की फैमेस करीना ने भी एक बार इस प्रिंट की ड्रैस में दिखाई दीं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। ऐसे ही ओर भी कई डीवाज है, जो इस प्रिंट को अपना ट्रैंड बना रही हैं।  

 

अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती है तो इंडिगो प्रिंट ट्राई करें। इसको आप डेनिम या रंग-बिरंगे कपड़ों के साथ भी वियर कर सकती है। ज्यादातर यंगस्टर्स इसे ज्योमेट्रिकलस्टाइल में पसंद कर रहे है। आप कुर्ते से लेकर टॉप, पलाजो, दुपट्टे, मैक्सी ड्रेसेज में इस प्रिंट्स ट्राऊ करें। यह आपको काफी स्टाइलिश लुक देगा।

Related News