मां बनने का अहसास दुनिया की सबसे सुखद अनुभूति हाेती है। एक मां काे अपने बच्चे काे बांहाे में भरने के लिए 9 महीने इंतजार करना पड़ता है। प्रेग्नेंसी के समय में वह शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्तर पर कई बदलावों से गुजरती है। इस दाैरान कई बार उनका एेसी चीज़े खाने काे मन करता है, जाे शायद उन्हें पहले बिल्कुल भी पसंद न हाे। यह बदलाव उनमें प्रेग्नेंसी की वजह से ही अाता है। अाज हम अापकाे एेसी ही कुछ चीज़े बताने वाले हैं, जाे अकसर भारतीय महिलाएं प्रेग्नेंसी के समय खाना पसंद करती है। चॉकलेट कुछ महिलाए प्रेग्नेंसी में चॉकलेट खाना पसंद करती हैं। यह सब हार्मोंस में बदलाव के कारण होता है। आइसक्रीम प्रेग्नेंट महिलाओं को आइसक्रीम खाना बहुत अच्छा लगता है। महिलाएं अपने स्वाद और मूड के मुताबिक आइसक्रीम खाना पसंद करती हैं। कच्चा आम कच्चा आम जिसे कैरी भी कहा जाता है, प्रेग्नेंट महिलाओं को काफी पसंद होता है। इसके अलावा आंवला, संतरा और इमली खाने की भी इच्छा होती है। अचार अचार भी प्रेग्नेंट महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हालांकि इस दौरान अधिक तेल और मसालेदार खाने से परहेज से करना चाहिए। इसलिए कुछ महिलाएं अचार को सूंघना भी पसंद करती हैं।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।