25 APRTHURSDAY2024 6:07:09 AM
Nari

बच्चों को घर पर सिखाएं National Flag से जुड़े क्राफ्ट

  • Updated: 24 Jan, 2017 03:16 PM
बच्चों को घर पर सिखाएं National Flag से जुड़े क्राफ्ट

इंटीरियर डैकोरेशन: 26 जनवरी का दिन भारत के लिए खास महत्व रखता है। यह दिन सारा देश गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है।वैसे तो हम हर त्योहार को खास तरीके से मनाते हैं लेकिन इस दिन का अपना खास महत्व है। आप 26 जनवरी के दिन घर को झंड़े के तीन रंगों से सजा कर कुछ खास कर सकती हैं। इस दिन तिरंगे झंड़े को लेकर कई जगहो पर अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती हैं। आपके बच्चे भी छोटे हैं और क्रिएटिव कामों में रूचि रखते हैं तो इस दिन के मनाने के लिए आप घर पर उन्हें तिरंगे से अलग-अलग तरह के झंड़े बनाना सिखा सकते हैं। हाथ से बनी इन चीजों से घर को सजा सकते हैं। 


1. हैंड पेंट 
छोटे बच्चे पेटिंग करने के बहुत शौकिन होते हैं। आप खेल-खेल में उन्हें झंड़ा बनाना सिखा सकते हैं। इसके लिए 1 सफेद रंग की पेपर शीट(चार्ट),हरे और केसरी रंग की जरूरत है। 

 बनाने का तरीका
- शीट को नीचे बिछा कर इसके ऊपर एक ही लाइन में बच्चे के हाथ केसरी रंग में ढूबो कर लगाते जाएं। 
- दूसरी लाइन को खाली छोड़ते हुए नीचे एक सीध में इसी तरह हरे रंग के हथेलियों को छाप दें। इसे सूखने के लिए रख दें। 
- अब इसके बीच अशोक चक्र बना दें। झंड़ा बनकर तैयार है। 

2. तिरंगा रॉकेट क्राफ्ट
आप बच्चे को घर पर तिरंगा रॉकेट बनाना भी सिखा सकते हैं। इसके लिए सफेद पेपर,हरा,केसरी,नीला रंग और ग्लू की जरूरत है। 

बनाने का तरीका
- सबसे पहले पेपर पर तीन बराबर लाइने लगाकर ऊपर केसरी बीच में सफेद और नीचे हरा रंग भर दें। 
- अब इसे गोल करके ग्लू के साथ रॉकेट के आकार में चिपका दें। इसके ऊपर त्रिकोण आकार में कागज काटकर लगा दें। ताकि यह रॉकेट की तरह दिखे। 
- इसके बीच आप चमकदार कागज काट कर,केसरी और हरे रंग की स्ट्रिप काट कर चिरका दें। 

3.पॉप स्टिक क्राफ्ट
अलग-अलग तरह के क्राफ्ट से आप बच्चों को घर पर त्रिरंगे का महत्व भी आसानी से बता सकते हैं। 
इसके लिए आपको कुछ पॉप स्टिक,रंग,ग्लिटर पाउडर,कैंची,सफेद रंग का हार्ड कार्ड,रिबन,टेप या ग्लू की जरूरत पड़ेगी। 

बनाने का तरीका
- सबसे पहले पॉप स्टिक को आपस में जोड़ ग्लू के साछ चिपका लें। इसके बाद कार्ड की तीन पट्टियां काट कर इसे पर केसरी,हरा और सफेद रंग करें। 
- इसके बाद इनको पॉप स्टिक पर चिपका दें और इस पर ग्लिटर भी लगा दें। 
- पॉप स्टिक की पीछली साइड पर रिबन से हैंगिग बना दें। इससे आप घर की दीवारे सजा सकते हैं। 

Related News